फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब : युवक ने होटल के कमरे में लगाया फंदा, पास ही बेहोश मिली पत्नी, होश में आकर कही ये बात

Tue, 12 Jan 2021 01:59 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : demo pic
विज्ञापन

मकान को लेकर पिता के साथ चल रहे विवाद के बाद एक युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना पंजाब के बठिंडा की है। मृतक की पत्नी ने पुलिस को दिए बयान में अपने ससुर पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के पिता पर केस दर्ज कर लिया है।  

विज्ञापन


सोमवार देर शाम को बठिंडा के युवक पवन कुमार ने बस स्टैंड के पीछे एक होटल के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इसी कमरे में पुलिस को मृतक की पत्नी मनप्रीत कौर ने बेहोशी की हालत में मिली थी। मंगलवार को होश में आने के बाद मनप्रीत कौर ने पुलिस को बयान दिया कि उसके पति ने खुदकुशी करने से पहले उसे नशीली वस्तु खिलाकर बेहोश कर दिया था। 


कोतवाली पुलिस को दर्ज करवाए बयान में मनप्रीत कौर ने बताया कि जिस मकान में वह अपने पति और सास-ससुर के साथ रहती थी, वह मकान उसकी सास के नाम पर था। उसका ससुर मंगत राम उसके पति पवन कुमार के साथ मकान को लेकर झगड़ा करता रहता था। दुखी होकर उसके पति ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।  
विज्ञापन


थाना कोतवाली के एएसआई गुरमेल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक पवन कुमार के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया और मृतक की पत्नी मनप्रीत कौर के बयान पर उसके ससुर मंगत राम के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें