शाम लाल को बचाने उसका भाई कुक्कू भी पहुंचा। मगर हमलावरों ने उस पर भी फायरिंग कर दी, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। घायल को सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां कुक्कू की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मौके पर एसएसपी चरणजीत सिंह सोहल, डीएसपी हरविंदर सिंह चीमा, अंडर ट्रेनिंग डीएसपी सुखविंदर सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
एसएसपी के अनुसार मृतक शामा खुद बदमाश प्रवृति का था और उस पर करीब पांच आपराधिक मामले दर्ज थे। इनमें आरोपी पर बठिंडा के युवक दलीप की हत्या का मामला भी था। इस मामले में उसे 20 साल की सजा हुई थी और इन दिनों वह पैरोल पर आया हुआ था।
यह भी पढ़ें- पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: इन उपभोक्ताओं का सारा बिल किया माफ, कनेक्शन कटा तो बिना फीस जोड़ने का आदेश
एसएसपी के अनुसार इससे पहले शामा के एक अन्य रिश्तेदार चमकौर सिंह की भी करीब दो वर्ष पहले अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस इस हत्याकांड को पुरानी रंजिश व गैंगवार का नतीजा बता रही है। हालांकि हमलावर कौन थे, यह स्पष्ट नहीं हुआ है। एसएसपी के अनुसार बुलेट सवार तीन नकाबपोश हत्याकांड को अंजाम देकर मलोट रोड की ओर भाग गए। यही नहीं जाते-जाते बदमाश किसी व्यक्ति की गाड़ी भी छीन ले गए। जबकि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर दो मोटरसाइकिलों पर करीब पांच से छह की संख्या में आए हैं।
हमलावरों की ओर से मलोट रोड पर मोटरसाइकिल छोड़ किसी की गाड़ी छीनकर भागने के बाद एक वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बुलेट मोटरसाइकिल जो सड़क पर गिरी है। उसके पास एक मैगजीन और कारतूस भी पड़े हैं। वहीं एक व्यक्ति बता रहा है कि कुछ युवकों ने पिस्तौल के बल पर उसकी गाड़ी छीन ली और मलोट की तरफ भाग गए।
सोशल मीडिया पर गोल्डी बराड़ ने ली जिम्मेदारी
इस हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर गोल्डी बराड़ नामक व्यक्ति ने हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है। जिसमें पोस्ट डालने वाला कह रहा है कि ये उनके दुश्मनों का साथ देता था और उनकी मुखबिरी करता था। बताया जा रहा है कि हत्या की जिम्मेदारी लेने वाला गोल्डी बराड़ मूलरूप से मुक्तसर का रहने वाला है और इन दिनों कनाडा में रह रहा है। इस पोस्ट में गुरलाल बराड़ के नुकसान के लिए भी गोल्डी ने शामा को जिम्मेदार ठहराया है। पोस्ट डालने वाले ने हत्या का दूसरा कारण गरीबों से शामा द्वारा जबरन हफ्ता वसूली करना बताया है।