फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में आप का पहला मेयर: कार पेंट करने वाले बलजीत चन्नी के हाथ आई मोगा नगर निगम की डोर

Mon, 21 Aug 2023 01:56 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
विज्ञापन
मोगा के मेयर बने बलजीत सिंह चन्नी - फोटो : फाइल
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी का पंजाब में पहला मेयर बन गया है। सोमवार को वार्ड नंबर 8 से पार्षद बलजीत सिंह चन्नी को मोगा नगर निगम का मेयर चुना गया। पंजाब में मोगा पहला निगम है जहां आप ने अपना मेयर बनाया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: 30 किलो हेरोइन के साथ दो पाकिस्तानी गिरफ्तार, BSF-Police को सफलता, फायरिंग में एक घायल

बलजीत सिंह चन्नी समाजसेवी हैं और गाड़ियों की रिपेयरिंग का काम भी करते हैं। सभी काउंसिलर ने सर्वसम्मति से बलजीत सिंह चन्नी मेयर चुना। चुनाव सुबह 10 बजे जिला डीसी कॉम्प्लेक्स में हुआ। इसमें 50 वॉर्ड के पार्षद के साथ साथ मोगा से विधायक डॉक्टर अमनदीप कौर अरोड़ा और जिले के सारे प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।  
विज्ञापन




42 पार्षदों ने किया समर्थन
बलजीत चन्नी को 50 में से 42 पार्षदों ने समर्थन दिया। वे 67 वोट में जीतकर काउंसिलर बने थे। बलजीत सिंह चन्नी एक साधारण सिख परिवार से हैं। उनके परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटा-बेटी हैं। परिवार के गुजारे के लिए बलजीत सिंह जीटी रोड पर गाड़ियों की पेंटिंग का वर्कशॉप चलाते हैं। इसी के साथ वे पिछले 25 साल से  समाजसेवा कर रहे हैं। कभी लावारिस लाश तो कभी सड़क हादसे के घायलों को अस्पताल तक पहुंचाते हैं। इसमें उनकी पत्नी भी साथ देती है। बलजीत सिंह के मेयर बनने से पूरे परिवार में खुशी के लहर है।  
विज्ञापन


पत्नी को दिया सफलता का श्रेय
बलजीत सिंह चन्नी मीडिया से बात करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने आम आदमी पार्टी का धन्यवाद किया और कहा कि आज जो ताज उनके सिर पर सजा है, उसमें उनकी पत्नी का बहुत बड़ा योगदान है। वे 25 साल से समाजसेवा कर रहे, दिन हो या रात, जब भी हादसे की सूचना मिलती थी तो वो चले जाते थे। उनकी पत्नी ने कभी उनको रोका नहीं। आज उसी सेवा का उन्हें फल मिला। उन्होंने कहा कि वे हमेशा लोगों के लिए काम करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें