फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब कांग्रेस में बगावत तेज: दामन बाजवा का आजाद चुनाव लड़ने का एलान, समर्थकों के साथ बैठक में लिया निर्णय

Sun, 30 Jan 2022 04:29 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)

सार

आप के प्रदेश संयोजक व सांसद भगवंत मान ने दामन बाजवा को टिकट नहीं देने के कांग्रेस के फैसले को उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी द्वारा दिए नारे 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' से जोड़ते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा।
विज्ञापन
अपने समर्थकों के साथ दामन बाजवा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टिकट देने के कांग्रेस के फैसले ने सुनाम कांग्रेस में बगावत को प्रचंड कर दिया है। पार्टी टिकट में वंचित यूथ कांग्रेस की हिमाचल प्रभारी दामन बाजवा ने आजाद तौर पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। ऐसे हालात में कांग्रेसी प्रत्याशी की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। रविवार को दामन बाजवा ने अपने निवास स्थान पर पंचों, सरपंचों तथा नगर पार्षदों के साथ बैठक करके कांग्रेस हाईकमान से टिकट पर दोबारा से विचार करने की अपील की है। 

विज्ञापन


उन्होंने एलान किया कि यदि पार्टी ने ऐसा नहीं किया तो मंगलवार को आजाद प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि भावुक हो गए और उन्होंने आखिरी सांस तक दामन बाजवा का साथ देने की सौगंध खाई। इस दौरान दामन की माता भी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सकीं और समर्थकों से गले लगकर रोईं। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने हाथ खड़े करके दामन बाजवा का साथ देने की शपथ ली।

सांसद मान ने उठाए सवाल 

आप के प्रदेश संयोजक व सांसद भगवंत मान ने दामन बाजवा को टिकट नहीं देने के कांग्रेस के फैसले को उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी द्वारा दिए नारे 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' से जोड़ते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। सांसद मान ने कहा कि कांग्रेस के ऐसे नारे खोखले साबित हो रहे हैं और सियासी खेल में नारी शक्ति को अपमानित खुद कांग्रेस ही कर रही है।

दामन बाजवा ने भी कांग्रेस के इसी नारे पर कटाक्ष करते कहा कि लड़ने वाली लड़कियों को कांग्रेस नजरअंदाज कर रही है। पिछले छह साल इलाके की सेवा करने के बाद कांग्रेस ने अचानक ही टिकट काट दिया जो एक लड़की के साथ अन्याय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें