फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in Rajpura: पीआरटीसी बस और ट्राले के बीच भिड़ंत, 34 यात्रियों को आई चोट, चार गंभीर

Thu, 21 Jul 2022 12:30 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा

सार

इस हादसे में चार घायलों को गंभीर अवस्था में पटियाला व चंडीगढ़ रेफर किया गया है, छह अन्य घायल मरीजों का उपचार राजपुरा के सिविल अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
राजपुरा में हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजपुरा में गुरुवार सुबह पटियाला-सरहिंद बाईपास पर दो बसों व एक टैंकर में टक्कर होने से गर्भवती महिला समेत चार लोग गंभीर घायल हो गए जिन्हें पटियाला और चंडीगढ़ के अस्पतालों में रेफर किया गया जबकि 10 अन्य घायलों को राजपुरा के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बसें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं जबकि टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे में कुल 34 यात्री घायल हैं। इनमें चार की हालत नाजुक है।

विज्ञापन

 
मौके पर पहुंची पुलिस व राहगीरों ने सभी घायलों को अस्पतालों में भिजवाया व मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने मामूली घायल करीब 20 यात्रियों को प्राथमिक उपचार देकर अन्य बसों से अपनी मंजिल की ओर रवाना किया। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों व पीआरटीसी बस की कंडक्टर सोनिया रानी ने बताया कि बुधवार रात्रि उनकी बस का टायर पंचर हो गया था। बस ड्राइवर मिस्त्री को बुलाने गया था। 

पीछे से आ रहे एक टैंकर ने बस में जोरदार टक्कर मार दी और सड़क के दूसरी ओर पलट गया। बस में सवारियां न होने के कारण बड़ा हादसा टल गया लेकिन गुरुवार सुबह पटियाला से चंडीगढ़ जा रही सवारियों से भरी बस सड़क के बीचोंबीच खड़े टैंकर से टकरा कर सड़क पर ही पलट गई। इस बस में सवार करीब 14 लोगों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। इनमें गर्भवती महिला समेत चार लोगों की गंभीर हालत को देख उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ और पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया जबकि बाकी घायलों का उपचार सिविल अस्पताल में शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन


क्या कहते हैं एसएमओ राजपुरा
एसएमओ डॉ. जगपाल इंद्र सिंह का कहना है कि हादसे में जो गंभीर घायल थे, उन्हें रेफर किया गया है जबकि घायल यात्रियों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। मामूली घायलों को दवा देकर घर भेज दिया गया है। वहीं मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया कि हादसाग्रस्त तीनों वाहनों को मुख्य हाइवे से हटवा दिया गया है ताकि ट्रैफिक व्यवस्था में कोई बाधा न उत्पन्न हो। जो सवारियां ठीक थी, उन्हें अन्य बसों से घरों तक भिजवा दिया है, जबकि टैंकर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।
 
क्या कहते हैं हादसाग्रस्त बस के ड्राइवर व कंडक्टर  
सिविल अस्पताल में दाखिल बस ड्राइवर भूपेंद्र सिंह व कंडक्टर तरसेम सिंह ने बताया कि बारिश होने की वजह से बस का वाइपर काम नहीं कर रहा था और लाइट भी डाउन थी। 4 बजकर 20 मिनट पर वे पटियाला से चंडीगढ़ के लिए निकले। राजपुरा के करीब पहुंचते ही एक टैंकर सड़क के बीचोबीच खड़ा था, उससे टकराने से यह हादसा हो गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें