फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigrah: सीएम सैनी ने फोन पर 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्रों से की बात, उज्जवल भविष्य की दी शुभकामानाएं

Sat, 16 May 2026 11:00 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि इन विद्यार्थियों ने अपने परिवार, स्कूल और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
सीएम सैनी ने मेधावी छात्रों से फोन पर की बातचीत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार रात 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं से फोन पर बातचीत कर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार हर कदम पर अपनी युवा शक्ति के साथ खड़ी है।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि इन विद्यार्थियों ने अपने परिवार, स्कूल और प्रदेश का नाम रोशन किया है। फोन पर हुई बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने टॉपर्स का उत्साहवर्धन किया और उन्हें आगे भी इसी समर्पण के साथ अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सुधार और विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के मेधावी विद्यार्थी ही भविष्य में हरियाणा और देश की प्रगति के मजबूत आधार बनेंगे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के स्वर्णिम भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे की पढ़ाई और जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें