स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि पंजाब सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और आम लोगों तक बेहतर इलाज पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलवीर सिंह ने कौहरियन गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन अवसर पर कहा कि इस बार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुख्यमंत्री सेहत योजना के लिए दो हजार करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार द्वारा सभी राज्यों के लिए मिलाकर जो बजट दिया गया है, वह मात्र 700 करोड़ रुपये है। हम पंजाब की सेवा करते रहेंगे।
विज्ञापन
हमारे मुख्यमंत्री भगवंत मान भविष्य की पीढ़ियों के लिए काम कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि पंजाब सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और आम लोगों तक बेहतर इलाज पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस योजना के तहत लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।