फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का भांजा हनी अदालत में पेश, 20 अप्रैल तक रहेगा न्यायिक हिरासत में

Wed, 06 Apr 2022 09:01 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंजाब

सार

पूर्व मुख्यमंत्री के भांजे भूपिंदर सिंह उर्फ हनी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने बुधवार को जालंधर की अदालत में पेश किया। 20 अप्रैल तक उसको न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश जारी किया गया।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के साथ भूपिंदर सिंह उर्फ हनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भांजे भूपिंदर सिंह उर्फ हनी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने बुधवार को जालंधर की अदालत में पेश किया। जहां से उसको 20 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश जारी किया गया। अवैध खनन मामले में मनी लांड्रिंग के आरोपों में हनी इस समय कपूरथला जेल में बंद है।

विज्ञापन


अवैध खनन केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी  के भतीजे और उसके सहयोगी के खिलाफ अदालत ईडी ने हाल में चार्जशीट दाखिल की थी। ईडी ने हनी को 3 और 4 फरवरी की दरमियानी रात को गिरफ्तार किया था।

भूपिंदर सिंह हनी और उनके सहयोगियों पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी कंपनियां बनाकर मनी लॉन्ड्रिंग की है। इससे पहले 18-19 जनवरी को ईडी की छापेमारी में हनी के घर से करीब 7.9 करोड़ रुपये कैश मिला था। हनी के सहयोगी संदीप कुमार के ठिकाने से दो करोड़ रुपये मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें