फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प: पानी की बौछारों से खदेड़ा, पंजाब मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने की थी तैयारी

Tue, 06 Oct 2026 10:27 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़

सार

पंजाब युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और चंडीगढ़ पुलिस के बीच मंगलवार शाम को तीखी झड़प हो गई। सेक्टर 17 में एकत्रित हुए सैकड़ों युवा कांग्रेसियों ने जैसे ही चुनाव आयोग कार्यालय की ओर बढ़ने का प्रयास किया पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया।
विज्ञापन
वाटन कैनन के बीच संघर्ष करते यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता - फोटो : अजय वर्मा, अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) पंजाब के कार्यालय का घेराव करने पहुंचे पंजाब युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और चंडीगढ़ पुलिस के बीच मंगलवार शाम को तीखी झड़प हो गई। सेक्टर 17 में एकत्रित हुए सैकड़ों युवा कांग्रेसियों ने जैसे ही चुनाव आयोग कार्यालय की ओर बढ़ने का प्रयास किया पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। प्रदर्शनकारियों के आगे बढ़ने पर स्थिति बेकाबू हो गई, जिसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और लाठी के बल प्रयोग से कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया।

विज्ञापन

 

Trending Videos

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प - फोटो : अजय वर्मा, अमर उजाला
तय कार्यक्रम के तहत पंजाब भर से युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सेक्टर 17 स्थित प्लाजा क्षेत्र में इकट्ठा हुए थे। प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया से जुड़ी मांगों को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब के दफ्तर का घेराव करने जा रहे थे।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को रोकती चंडीगढ़ पुलिस - फोटो : अजय वर्मा, अमर उजाला
जैसे ही कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेड्स लगाकर रोक दिया।कार्यकर्ताओं ने जब बैरिकेड्स को तोड़कर आगे जाने की कोशिश की तो पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। हालात को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस ने पहले वाटर कैनन से तेज पानी की बौछारें छोड़ीं और फिर लाठियां भांजकर कार्यकर्ताओं को खदेड़ना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पार्टी कार्यकर्ता को पकड़ कर ले जाती पुुलिस - फोटो : अजय वर्मा, अमर उजाला
मामूली चोटें भी आईं
पुलिस कार्रवाई के दौरान कई युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को चोटें आईं। इस दौरान पुलिस ने यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष शुवम शर्मा शुम्भी, उपाध्यक्ष करणवीर सिंह ढिल्लों, महासचिव अमनिंदर सिंह बिन्नी मान, सर्वप्रीत सिंह सैवी, जसकिरत रतिया व डैनी मल्होत्रा समेत 55 नेता हिरासत में लिए। हिरासत में लिए गए नेताओं को पुलिस वाहनों में भरकर स्थानीय पुलिस स्टेशन ले जाया गया। जहां कुछ घंटों बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें