फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में आप सरपंच की हत्या: बस स्टैंड के पास बदमाशों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, दिनदहाड़े उतारा मौत के घाट

Tue, 06 Oct 2026 09:20 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन

सार

मृतक सरपंच की पत्नी परवीन कुमारी ने आरोप लगाया कि उनके परिवार को पिछले कुछ समय से धमकियां मिल रही थीं। उनसे 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी जा रही थी।
विज्ञापन
पंजाब में आप सरपंच की हत्या - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पट्टी हलके के गांव तूत में मंगलवार को दिनदहाड़े आम आदमी पार्टी के सरपंच अश्वनी कुमार उर्फ अश्वनी देवगन की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई जब सरपंच अपनी इनोवा कार में सवार होकर दाना मंडी तूत स्थित अपनी आढ़त की दुकान की ओर जा रहे थे। तूत बस स्टैंड के पास बाइक सवार दो नकाबपोश हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। 

विज्ञापन




सरपंच को लगी तीन गोलियां 
हमले के बाद दोनों आरोपी बाइक पर फरार हो गए। फायरिंग में सरपंच को तीन गोलियां लगीं, जबकि उनके साथ मौजूद ड्राइवर चमकौर सिंह भी गोलियों के छर्रे लगने से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को तुरंत पट्टी सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अश्वनी कुमार को मृत घोषित कर दिया। घायल ड्राइवर का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


गाड़ी पर बरसाईं गोलियां, शीशे भी टूटे
पट्टी के डीएसपी रवि शेर सिंह के अनुसार, अश्वनी कुमार अपनी इनोवा कार नंबर PB08CU-5445 में सवार थे। वह एक किराना स्टोर से निकलकर अपनी आढ़त की दुकान की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवकों ने उनकी कार को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। उन्होंने कार पर कई गोलियां चलाईं, जिससे गाड़ी के शीशे टूट गए। डीएसपी के मुताबिक, सरपंच के शरीर पर दो गोलियां अलग-अलग जगह लगीं, जबकि एक गोली सीधे हार्ट में लगी। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौत हो गई।

Trending Videos
विज्ञापन

पत्नी बोली-50 लाख की मांगी थी फिरौती 
मृतक सरपंच की पत्नी परवीन कुमारी ने आरोप लगाया कि उनके परिवार को पिछले कुछ समय से धमकियां मिल रही थीं। उनसे 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी जा रही थी और रकम नहीं देने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी जा रही थी। पत्नी के मुताबिक धमकियां किसी गैंग की ओर से दी जा रही थीं। उन्होंने इस संबंध में अपने पति से भी बात की थी, लेकिन उन्होंने ज्यादा जानकारी साझा नहीं की थी। पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि हत्या के पीछे फिरौती या किसी गैंग की धमकी का संबंध है या नहीं।

अस्पताल में परिजनों ने पुलिस को घेरा
हत्या की सूचना के बाद पट्टी सिविल अस्पताल में मृतक के परिजनों और समर्थकों में रोष फैल गया। परिजनों ने मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों को घेर लिया और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों की गाड़ियों को भी आगे नहीं बढ़ने दिया गया।मौके पर पट्टी के डीएसपी रवि शेर सिंह, पट्टी सिटी थाना प्रभारी विपिन कुमार और थाना सदर प्रभारी गुरचरण सिंह सहित पुलिस टीम पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया।

सीसीटीवी से मिली हमलावरों की तस्वीर
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। फुटेज में बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक दिखाई दे रहे हैं, जिन्होंने चेहरे कपड़े से ढके हुए हैं। पुलिस ने दोनों की तस्वीरें जारी कर आम लोगों से उनकी पहचान और ठिकाने के बारे में जानकारी देने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान को लेकर जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें