फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने गए युवक की मौत: टिप्पर ने मारी बाइक को टक्कर, दो लोग घायल

Sun, 20 Sep 2026 12:57 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट

सार

मोगा में देर रात बाइक सवार तीन युवकों को टिप्पर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक अपने दोस्तों के साथ ढाबे पर जन्मदिन मनाकर घर लौट रहा था। 
विज्ञापन
मोगा में सड़क हादसे में युवक की मौत - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाघापुराना-मोगा रोड पर गिल ढाबे के पास देर रात सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तीनों युवक जन्मदिन मनाने के बाद बाइक पर घर लौट रहे थे। घायलों को मोगा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

विज्ञापन




सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा 
मृतक गगनदीप सिंह का जन्मदिन था जो बाघापुराना का रहने वाला था। हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया। परिजनों के अनुसार, मृतक गगनदीप सिंह की एक बहन है और उसके पिता खेतीबाड़ी का काम करते हैं। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना बाघापुराना के एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि गांव चन्नू वाला निवासी कमलजीत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उनका भतीजा गगनदीप सिंह शनिवार की रात अपना 23वां जन्मदिन मना रहा था। इस दौरान वह अपने दो दोस्तों गुरकीरत सिंह निवासी गांव मोड़ नौ आबाद और नवप्रीत सिंह निवासी बाघापुराना के साथ बाइक पर बाघापुराना-मोगा रोड स्थित हाईवे किनारे बने गिल ढाबे पर पहुंचा था। 

टिप्पर ने बाइक को मारी टक्कर 
तीनों दोस्तों ने ढाबे पर गगनदीप का जन्मदिन मनाया। इसके बाद रात करीब साढ़े 12 बजे वे अपने घरों के लिए रवाना हुए। जैसे ही वे ढाबे से सड़क पार कर दूसरी तरफ जाने लगे, उसी दौरान बाघापुराना की ओर से आ रहे तेज रफ्तार टिप्पर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक कुछ दूरी तक सड़क पर घसीटती चली गई। हादसे में गगनदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दोनों दोस्त गुरकीरत सिंह और नवप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मोगा के मेडिसिटी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने मामले की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजनों के बयान पर धारा 194 बीएनएस के तहत कार्रवाई की। शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें