फरीकोट में करोड़ों रुपये की हेरोइन बरामद
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
फरीदकोट जिला पुलिस के सीआईए स्टाफ ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 47 किलो 332 ग्राम हेरोइन, तीन विदेशी .30 बोर पिस्टल और 15 कारतूसों समेत चार युवकों को गिरफ्तार किया है।
चार आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मंगल सिंह (निवासी गांव गूदड़ पंजगराई, गुरुहरसहाय) अंकुश सचिन उर्फ संजू और अनमोल सिंह( निवासी गांव लमोचड़ खुर्द, जलालाबाद) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, बाबा फरीद आगमन पर्व के मद्देनजर सादिक-दीप सिंह वाला रोड पर गांव काउंनी के पास नाकाबंदी की गई थी।