फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खिलाफ जंग: पंजाब पुलिस ने 750 ठिकानों पर चलाया सर्च अभियान, 12 हजार से ज्यादा कर्मी फील्ड में उतरे

Sat, 01 Mar 2025 12:28 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ड्रग्स माफिया को चेतावनी देते हुए कहा है कि वे या तो नशा तस्करी छोड़ दें या पंजाब छोड़ दें। किसी भी नशा तस्कर को अब बख्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन
पटियाला में सर्च अभियान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशे के खिलाफ पंजाब में बड़ी मुहिम शुरू हो गई है। शनिवार को पंजाब पुलिस ने कई जिलों में सर्च अभियान चलाया। पंजाब में लगभग 750 ठिकानों पर पंजाब पुलिस कार्रवाई कर रही है। 12 हजार से ज्यादा अधिकारी अभियान में जुटे हैं। 
विज्ञापन


नशे के खिलाफ जंग के लिए बनी पंजाब की सब-कमेटी की पहली बैठक आज चंडीगढ़ में हुई। मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि आज ड्रग के खिलाफ जंग पर हमारी सब-कमेटी की पहली बैठक हुई। बैठक में सभी सदस्यों और कैबिनेट सहयोगियों को उनके काम सौंपे गए। मैं भी 6 जिलों का ध्यान रखूंगा...जब हम नशे की इस चेन को तोड़ेंगे और नशा बेचने वालों को जेल भेजेंगे। मुझे लगता है कि नशे के आदी लोगों के लिए स्वास्थ्य ढांचा होना चाहिए। इसके लिए डॉक्टर होने चाहिए। मैं पंजाब के लोगों से अपील करता हूं कि अगर उन्हें लगता है कि उनके परिवार में कोई नशे का आदी है या उन्हें इसके लक्षण दिखते हैं, तो वे उसे तुरंत अस्पताल ले जाएं। ताकि उस व्यक्ति का इलाज हो सके...आने वाले समय में हम जिला स्तर पर जाएंगे, एसएसपी और डीसी के साथ मीटिंग करेंगे और उसके बाद अगले हफ्ते अगली मीटिंग करेंगे। हम देखेंगे कि क्या प्रगति हुई है। हम सब-कमेटी की साप्ताहिक मीटिंग करेंगे और हम मॉनिटरिंग करेंगे कि काम कैसे हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


अबोहर में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। सुबह से ही बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों ने ठाकर आबादी अजीम गढ़ क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। जिनके खिलाफ पहले से नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं, उनके घरों को खंगाला जा रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें