फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stubble Burning: पंजाब के किसानों के पराली जलाने से दिल्ली में प्रदूषण.... केंद्रीय मंत्री ने कही बड़ी बात

Fri, 28 Feb 2025 11:14 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

साल के आखिरी महीनों में दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में स्माॅग का मुद्दा उठता है। कई वर्षों से इसके लिए पंजाब के किसानों की तरफ से पराली जलाने को अहम कारण माना जाता रहा था। अब केंद्रीय मंत्री ने इस मुद्दे पर पंजाब के किसानों की पैरवी की है।
विज्ञापन
पीयूष गोयल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्रालय के नेतृत्व में आयोजित इन्वेस्ट पंजाब कार्यक्रम में केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने पंजाब के किसानों की पैरवी की है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो लोग भी यह कहते हैं कि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के पीछे पंजाब के किसानों द्वारा जलाई जाने वाली पराली है, तो यह बिल्कुल बेतुका और गलत है। केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि अगर पंजाब का किसान पराली जलाएगी तो ये कैसे संभव है कि 500 किलोमीटर दूर यह धुआं दिल्ली और नोएडा तक हमारे घरों तक पहुंच रहा है। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं पंजाब के किसानों द्वारा पराली जलाने को सही नहीं ठहरा रहा लेकिन दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब के किसानों को जिम्मेदार ठहराना गलत है। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दिल्ली में हाई राइस बिल्डिंग, खराब गुणवत्ता की कंस्ट्रक्शन, आधी अधूरी कंस्ट्रक्शन, कंस्ट्रक्शन के बाद एरिया में कच्चे रस्ते छोड़ देना आर एरिया को ढंग से डेवलप नहीं करना, यह सब प्रदूषण का अहम कारण है। वाहनों की बढ़ती संख्या, इंडस्ट्री और घनी आबादी इसका कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें