गांव के कुछ युवा गुरप्रीत सिंह की अगुवाई में अचानक मंच के पास पहुंचे और पूछा कि गांव में चिट्टा बिकता है कि नहीं? चोरियां होती हैं कि नहीं? मंच पर मंत्री, सरपंच और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में क्षेत्र में धड़ल्ले से बिक रहे नशे और चोरियों की घटनाओं पर तीखे सवाल किए गए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सुनाम हलके के गांव तोलावाल में बुधवार को मेरा घर मेरे नाम योजना के तहत मंजूरी पत्र बांटने पहुंचे मंत्री अमन अरोड़ा को युवाओं ने घेर लिया। मंत्री के सामने युवाओं ने नशा और चोरियों को लेकर सवाल पूछे।
विज्ञापन
मंच पर मंत्री, सरपंच और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में क्षेत्र में धड़ल्ले से बिक रहे नशे और चोरियों की घटनाओं पर तीखे सवाल किए गए। इससे वहां मौजूद प्रशासनिक अमले के हाथ-पांव फूल गए।
गांव के कुछ युवा गुरप्रीत सिंह की अगुवाई में अचानक मंच के पास पहुंचे और पूछा कि गांव में चिट्टा बिकता है कि नहीं? चोरियां होती हैं कि नहीं? यही नहीं, युवाओं ने पास ही खड़े पुलिस अधिकारियों और सरपंच की ओर इशारा करते हुए कहा कि "सुन लो जी, लोग क्या कह रहे हैं, शराब बिकती है भाई।" सरेआम मंच पर इस तरह के तीखे सवालों से मंत्री और पुलिस अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ गईं।
विज्ञापन
मंत्री ने की शांत रहने की अपील
युवाओं के तीखे तेवर देख कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा कुछ समय के लिए असहज नजर आए। हालांकि, स्थिति को संभालते हुए मंत्री ने युवाओं से लगातार शांत रहने और बैठने की अपील की, ताकि उनकी बात को कायदे से सुना जा सके। इस दौरान अमन अरोड़ा ने कहा कि सरकार ने नशे के खात्मे के लिए पूरा जोर लगाया हुआ है, लेकिन आम लोगों के सहयोग के बिना इस पर शत-प्रतिशत नियंत्रण नहीं किया जा सकता।