फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: आईएसआई समर्थित नेटवर्क का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार; हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद

Tue, 13 Oct 2026 06:08 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
बरामद हथियार और हैंड ग्रेनेड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित अवैध हथियार और विस्फोटक सप्लाई नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्तौल और एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया है। 

विज्ञापन




इसके अलावा पुलिस ने मई 2026 में खासा आर्मी कैंटोनमेंट के पास हुए आईईडी धमाके के मामले में भी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में इस नेटवर्क के विदेश में बैठे तस्करों और आईएसआई से जुड़े लोगों के साथ संबंध सामने आए हैं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपियों को हथियार और विस्फोटक कहां से मिलते थे और इन्हें आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।
विज्ञापन


घरिंडा थाने में दर्ज किया मामला
पुलिस के अनुसार, हथियार और ग्रेनेड की बरामदगी के मामले में अमृतसर के घरिंडा थाने में आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, खासा आर्मी कैंटोनमेंट के पास हुए आईईडी धमाके के मामले में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें