अमृतसर जिला शहरी पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह पिस्तौल, 4.409 किलो हेरोइन, 500 ग्राम अफीम, 12.90 लाख रुपये की ड्रग मनी, 12 कारतूस और एक ड्रोन बरामद किया है।
पुलिस ने दर्ज की पांच एफआईआर
पुलिस ने पांच अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की सप्लाई में शामिल थे। पुलिस अब आरोपियों के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। इसके साथ ही नशीले पदार्थों और हथियारों की सप्लाई के स्रोतों का पता लगाया जा रहा है।
पाकिस्तान से जुड़े लिंक
कमिश्नरेट पुलिस ने कहा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद हथियार और नशा पाकिस्तान में बैठे तस्करों की ओर से सीमा के इस पर भेजा गया था।