फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पंजाब को लुटेरों के सामने रख दिया': सुखबीर बोले- सीएम मान ने दिल्ली के लोगों को सौंपा जमीन अधिग्रहण का जिम्मा

Tue, 01 Jul 2025 07:56 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कहा कि इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि पंजाब की डेपलपमेंट के लिए जो कमेटी बनाई गई है। उसमें न तो मुख्यमंत्री हैं और न ही किसी मंत्री को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
सुखबीर बादल - फोटो : X @officeofssbadal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हमला बोला है। सुखबीर बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री मान ने राज्य के हितों की रक्षा करने के बजाय पंजाब को लुटेरों के सामने रख दिया है। शिरोमणि अकाली दल पंजाब में हो रही लूट को बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन


शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कहा कि इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि पंजाब की डेपलपमेंट के लिए जो कमेटी बनाई गई है। उसमें न तो मुख्यमंत्री हैं और न ही किसी मंत्री को सदस्य बनाया गया है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि इस पांच सदस्यीय कमेटी में पंजाब चीफ सेक्रेटरी को मेंबर बनाया गया है, जबकि इस कमेटी में सीएम या मिनिस्टर होना चाहिए था। वहीं चीफ सेक्रेटरी के अलावा जो चार अन्य सदस्य हैं वे पंजाब के नहीं हैं बल्कि दिल्ली के लोगों के कमेटी में मेंबर बनाया गया है। 

सुखबीर बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार की तरफ से 1995 के राज्य जमीन अधिग्रहण अधिनियम के तहत किसानों की जमीनें जबरदस्ती कोड़ी के भाव पर अधिग्रहित की जाने की योजना है। सरकार का इरादा अपना खजाना भरने का है। 
विज्ञापन

 

पंजाब के विकास के लिए पूरे राज्य में जो जमीन अधिग्रहण किया जाएगा वह इस कमेटी द्वारा किया जाएगा। कमेटमी में चीफ सेक्रेटरी के अलावा अनुराग कुंड्डू, शौकत रॉय, वैभव महेशवरी और सीमा महेश्वरी को सद्सय बनाया गया है। उक्त चारों लोग पंजाब के नहीं बल्कि दिल्ली के हैं। बादल ने कहा कि दिल्ली के लोग पंजाब के विकास कार्य करवाएंगे। 


बादल ने कहा कि अकाली दल किसी भी कीमत पर जमीन अधिग्रहण नहीं होने देगा। हम इस लूट को कतई बर्दाश्त नही करेंगें। उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन उन सभी शहरों में किया जाएगा, जहां जमीन एक्वायर की जानी है। इनमें लुधियाना की (24 हजार एकड़), मोहाली (2535 एकड़), अमृतसर (4464 एकड़), पठानकोट और जालंधर (1000 एकड़ प्रत्येक), पटियाला (1150 एकड़), बठिंडा (848 एकड़), संगरूर(568 एकड़), मोगा (542 एकड़), नवांशहर (338 एकड़), फिरोजपुर (313 एकड़), बरनाला (317 एकड़), होशियारपुर (550 एकड़), कपूरथला (150 एकड़), बटाला (160 एकड़), फगवाड़ा (200 एकड़), तरनतारन (97 एकड़), सुल्तानपुर लोधी (70 एकड़), नकोदर (200 एकड़) और गुरदासपुर (80 एकड़) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें