फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में सुसाइड: हॉस्टल नंबर-5 में यूआईईटी के प्रथम वर्ष के छात्र ने लगाया फंदा, जम्मू का रहने वाला था आर्यन

Thu, 26 Nov 2026 02:47 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

जम्मू निवासी आर्यन यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के प्रथम वर्ष का छात्र था।  फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस कमरे और आसपास की परिस्थितियों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पीयू में सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब यूनिवर्सिटी के हॉस्टल नंबर-5 में गुरुवार को यूआईईटी (यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी) के प्रथम वर्ष के एक छात्र ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन




मृतक की पहचान जम्मू निवासी आर्यन के रूप में हुई है। वह हॉस्टल की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में रहता था। घटना का पता दोपहर करीब 1:45 बजे उस समय चला, जब उसका रूममेट वापस कमरे में पहुंचा। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो उसने हॉस्टल के गार्ड की मदद से दरवाजा खुलवाया। अंदर आर्यन फंदे पर लटका हुआ मिला।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आर्यन बुधवार देर रात हॉस्टल लौटा था। गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे उसका रूममेट कमरे से बाहर चला गया। दोपहर करीब 1:45 बजे जब वह वापस लौटा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो उसने गार्ड को बुलाया। इसके बाद दोनों ने दरवाजे को धक्का देकर खोला। दरवाजा खुलते ही कमरे के अंदर आर्यन फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन


इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-16 अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया। पुलिस को घटनास्थल से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें