फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बदस्तूर जल रही पराली: मोगा में 398 तक पहुंचे मामले, रोकथाम में प्रशासन नाकाम; डीसी को नोटिस जारी

Sat, 21 Nov 2026 01:58 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा

सार

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की वेबसाइट पर दर्ज आंकड़ों के मुताबिक, 20 नवंबर को मोगा में पराली जलाने के 12 नए मामले सामने आए हैं। इस आंकड़े के साथ मोगा पंजाब में दूसरे स्थान पर रहा, जबकि मुक्तसर 13 मामले दर्ज होने के चलते पहले स्थान पर रहा। 
विज्ञापन
मोगा में जल रही पराली - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। मोगा में अब तक कुल 398 मामले दर्ज हो चुके हैं। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की ओर से मोगा के उपायुक्त को कारण बताओ नोटिस जारी कर 23 नवंबर तक जवाब मांगा गया है, लेकिन इसके बावजूद जिले में पराली जलाने की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। 
विज्ञापन




अगर पिछले साल के आंकड़ों से तुलना की जाए तो स्थिति और चिंताजनक दिखाई देती है। साल 2025 में 20 नवंबर तक मोगा जिले में पराली जलाने की 328 घटनाएं दर्ज हुई थीं, जबकि इस साल 20 नवंबर तक यह आंकड़ा बढ़कर 398 हो गया है। यानी पिछले साल के मुकाबले इस साल अब तक 70 अधिक घटनाएं दर्ज की गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएक्यूएम की ओर से नोटिस जारी कर जवाब मांगे जाने के बावजूद पराली जलाने की घटनाओं में लगातार वृद्धि प्रशासन की रोकथाम व्यवस्था और निगरानी पर सवाल खड़े कर रही है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें