फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट जेल में तलाशी: सात कैदियों और हवालातियों से 9 मोबाइल फोन बरामद, जेल एक्ट के तहत केस दर्ज

Sat, 21 Nov 2026 01:11 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट

सार

फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल के कर्मियों ने विभिन्न बैरकों की तलाशी ली थी। इस दौरान सात कैदियों व हवालातियों के कब्जे से 8 टच स्क्रीन और एक कीपैड मोबाइल फोन बरामद हुए।
विज्ञापन
फरीदकोट जेल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में तलाशी के दौरान जेल प्रशासन ने सात कैदियों व हवालातियों के कब्जे से 9 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन में 8 टच स्क्रीन और एक कीपैड मोबाइल फोन शामिल है। इस मामले में जेल के सहायक अधीक्षक भिवम तेज सिंगला की शिकायत पर थाना सिटी फरीदकोट पुलिस ने जेल एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




पुलिस को भेजी शिकायत के अनुसार जेल कर्मियों ने मिलकर विभिन्न बैरकों की तलाशी ली गई थी। इस दौरान सात कैदियों व हवालातियों के कब्जे से मोबाइल फोन बरामद हुए। मामले में नामजद व्यक्तियों की पहचान हवालाती गुरप्रीत सिंह निवासी मोगा, कैदी अर्शदीप सिंह निवासी फिरोजपुर, हवालाती गगनदीप सिंह उर्फ गोरा निवासी श्री अमृतसर साहिब, हवालाती जगप्रीत सिंह निवासी मोगा, हवालाती हरजीत सिंह उर्फ मोटा निवासी मोगा, कैदी अर्शदीप सिंह निवासी बरनाला तथा हवालाती अमनदीप सिंह निवासी अबोहर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी अवतार सिंह राजपाल ने बताया कि जेल प्रशासन की शिकायत पर सातों व्यक्तियों के खिलाफ जेल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब नामजद आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें