फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में मीडिया दंपती की कार पर फायरिंग: स्कूटी पर आया था बदमाश, बाल-बाल बची जान

Sun, 08 Nov 2026 11:34 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना

सार

पंजाब के लुधियाना में मीडिया दंपती पर फायरिंग का मामला सामने आया है। स्कूटी पर आए नकाबपोश बदमाश ने फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना में बाल-बाल मीडिया दंपती की जान बची।
विज्ञापन
मीडिया दंपती की कार पर फायरिंग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
दिवाली का जश्न उस समय दहशत में बदल गया, जब शनिवार देर रात शहर के साउथ सिटी इलाके में एक निजी न्यूज चैनल की संचालिका नवनीत कौर और एक प्रमुख समाचार पत्र के प्रमुख गगनदीप अरोड़ा की कार पर अज्ञात हमलावर ने फायरिंग कर दी। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) के गेट नंबर-8 के पास सफेद एक्टिवा पर सवार एक नकाबपोश ने पहले उनकी कार का रास्ता रोका और फिर पिस्टल निकालकर गोलियां चला दीं। गगनदीप ने सूझबूझ दिखाते हुए कार की रफ्तार बढ़ा दी, जिससे शुरुआती फायरिंग में वे बाल-बाल बच गए।

पीछा कर नानकसर गुरुद्वारे के पास फिर की फायरिंग
जानकारी के अनुसार, हमलावर ने दंपती की कार के आगे अपनी एक्टिवा खड़ी कर रास्ता रोक लिया। इसके बाद उन्हें धमकाते हुए कहा कि आज उनकी सारी अकड़ निकाल देगा। इतना कहने के बाद उसने पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए हमले के बीच गगनदीप ने कार आगे बढ़ा दी। इसके बावजूद हमलावर ने उनका पीछा करना जारी रखा।
विज्ञापन


फिरोजपुर रोड पर नानकसर गुरुद्वारे के पास आरोपी ने दोबारा कार पर गोलियां चलाईं। इस बार गोलियां वाहन के पिछले हिस्से (डिग्गी) में लगीं। हमलावर करीब दो किलोमीटर तक कार का पीछा करता रहा और मल्हार रोड तक पहुंच गया। हालांकि, गगनदीप कार लेकर सुरक्षित अपने कार्यालय पहुंचने में कामयाब रहे।
 
Trending Videos
विज्ञापन

112 पर नहीं उठा फोन, पुलिस कमिश्नर से किया संपर्क
घटना के तुरंत बाद पीड़ितों ने पुलिस की इमरजेंसी हेल्पलाइन 112 पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन नहीं उठने का आरोप लगाया। इसके बाद उन्होंने सीधे पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

थाना पीएयू के प्रभारी कुलवंत सिंह के अनुसार, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटनास्थल और हमलावर के भागने वाले रास्ते पर लगे सेफ सिटी परियोजना के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।

विदेशी नंबरों से मिलती रही हैं धमकियां
पीड़िता नवनीत कौर के अनुसार, संस्थान के संचालन से जुड़े होने के कारण उन्हें पहले भी विदेशी नंबरों से धमकी भरे फोन आते रहे हैं। हालांकि, इस तरह का प्रत्यक्ष और जानलेवा हमला पहली बार हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें