पठानकोट में सेना ने आम लोगों के लिए खोले गेट
- फोटो : संवाद
पठानकोट में सोमवार शाम सात बजे से लगातार हो रही बरसात से हालात बिगड़ गए हैं। भारी बरसात से एयरपोर्ट को जाने वाला रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया जिससे आवाजाही ठप हो गई। इसके बाद लोगों और स्कूली बच्चों को अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए सेना ने अपने गेट खोल दिए। एयरपोर्ट की दीवार के साथ भी लैंडस्लाइड हुआ है।
सोमवार रात हुई बारिश के कारण पठानकोट के ढांगू रोड पर एक शॉप के पास बिजली के ट्रांसफार्मर को आग लग गई। वहीं मंगलवार सुबह चार बजे दूनेरा के पास सड़क धंस गई। यातायात ठप होने से लोग परेशान हैं।
पंजाब में सोमवार को कई स्थानों पर बारिश के कारण तापमान में 2.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बुधवार से तीन दिन पंजाब में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इससे आने वाले दिनों में तापमान में और कमी दर्ज की जा सकती है।