फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बदलेगा माैसम: आज से छह दिन बारिश की संभावना, पांच डिग्री तक गिरेगा पारा; 13 जिलों में यलो अलर्ट

Sat, 14 Mar 2026 08:24 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का और श्री मुक्तसर साहिब में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। रविवार से बारिश का दायरा बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
बादल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में आज से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के 13 जिलों में तेज हवाओं और बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले छह दिनों तक मौसम में बदलाव रहेगा और अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज हो सकती है।

विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शुक्रवार को भी तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की कमी आई, हालांकि यह अभी भी सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री फरीदकोट में दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में 2.2 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई, लेकिन यह सामान्य से 4.6 डिग्री ऊपर रहा। सबसे कम 12 डिग्री तापमान गुरदासपुर में दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का और श्री मुक्तसर साहिब में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। रविवार से बारिश का दायरा बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन


रविवार को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना और पटियाला जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें