फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलस रहा पंजाब: बठिंडा में 47.6 डिग्री पहुंचा पारा, अगले तीन दिन नहीं मिलेगी राहत; कब बरसेगी राहत की बूंदें

Tue, 10 Jun 2025 11:45 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

मौसम विभाग ने बुधवार को भी पंजाब में सीवियर हीट वेव चलने का ओरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि अगले दो दिनों के लिए हीट वेव चलेगी। इस दौरान तापमान में 2 डिग्री तक और वृद्धि दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
गरमी का प्रकोप - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब गरमी में झुलस रहा है। मंगलवार को बठिंडा का पारा 47.6 डिग्री पहुंच गया है। 
विज्ञापन


हीट वेव के कारण भीषण गरमी पड़नी शुरू हो गई है। पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। अब यह सामान्य से 5.4 डिग्री ऊपर हो गया है। बठिंडा में सीवियर हीट वेव का प्रकोप रहा। अमृतसर, लुधियाना व पटियाला में भी हीट वेव चली।

पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। अब यह सामान्य से 1.7 डिग्री ऊपर हो गया है। सबसे कम 25.8 डिग्री का न्यूनतम पारा बठिंडा का दर्ज किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: थानेदार लाइन हाजिर: आप नेता के भतीजे को अवैध हिरासत में रखा, पिता को धक्के मारे; पुलिस कमिश्नर से भी बोला झूठ

14 जून से मिल सकती है राहत

हालांकि विभाग के मुताबिक 14 जून से पंजाब में भीषण गरमी से राहत मिल सकती है। विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तीन दिनों के लिए 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश पड़ने का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन




मंगलवार को पंजाब में सबसे अधिक 47.6 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम पारा 44.8 डिग्री, लुधियाना का 44.0 डिग्री, पटियाला का 44.5 डिग्री, पठानकोट का 43.2 डिग्री, फाजिल्का का 43.4 डिग्री, फिरोजपुर का 43.5 डिग्री, जालंधर का 42.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 28.2 डिग्री दर्ज किया गया। लुधियाना का न्यूनतम पारा 27.8 डिग्री, पटियाला का 27.7 डिग्री, पठानकोट का 27.8 डिग्री, फरीदकोट का 29.5 डिग्री, फिरोजपुर का 26.9, जालंधर का 27.6 डिग्री दर्ज किया गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें