फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: न्यू चंडीगढ़ में पंजाब-गुजरात के बीच मुकाबला, दर्शकों से खचाखच स्टेडियम, गिल और अय्यर पर सभी की नजर

Tue, 31 Mar 2026 08:38 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला आज पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला मोहाली के न्यू चंडीगढ़ स्थित मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू हुआ। 
विज्ञापन
मुल्लांपुर स्टेडियम में गुजरात और पंजाब मैच का लुत्फ उठाते दर्शक। - फोटो : करुण शर्मा।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल के रोमांचक मुकाबले में आज मोहाली के न्यू चंडीगढ़ स्थित मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस का मुकाबला हो रहा है। इस मुकाबले में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल और पंजाब के श्रेयस अय्यर पर खास नजर है। मुल्लांपुर में इस सीजन का पहला आईपीएल मैच होने के कारण क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है। घरेलू दर्शकों के सामने खिलाड़ियों के बुलंद हौसलों के साथ चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है। मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू हो गया है। मुकाबला देखेने दर्शकों से स्टेडियम खचाखच भरा हुआ है। वहीं अभी भी दर्शकों का आना लगा हुआ है। यही वजह है कि स्टेडियम के सभी एंट्री गेट पर दर्शकों की खासी भीड़ लगी हुई है। 

विज्ञापन

बल्लेबाजी करते गुजरात के कप्तान शुभमन गिल। - फोटो : करुण शर्मा।
पोटिंग बोले-टीम इस बार पहले से ज्यादा मजबूत
मैच से एक दिन पहले सोमवार को पंजाब किंग्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने प्रेस वार्ता में कहा कि टीम इस बार पहले से ज्यादा मजबूत है। खिलाड़ी खिताब जीतने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि आईपीएल नीलामी के दौरान स्थानीय पंजाबी खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने की रणनीति सफल रही है। 

पंजाब टीम के फैंस - फोटो : अमर उजाला
पिच और टीम संयोजन पर पोंटिंग ने कहा कि मुकाबला पिच नंबर-4 पर खेला जाएगा। पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इसी विकेट पर टीम ने अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। उन्हें उम्मीद है कि यह पिच आक्रामक बल्लेबाजी के अनुकूल रहेगी।

कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ तालमेल पर पोंटिंग ने कहा कि दोनों की सोच एक जैसी है और इस बार टीम खिताब के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। टीम का कोर भारतीय खिलाड़ियों के इर्द-गिर्द तैयार किया गया है, जिसमें अर्शदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह और युजवेंद्र चहल अहम भूमिका निभाएंगे।

गुजरात के बल्लेबाज का विकेट लेने पर जश्न मनाते पंजाब किंग्स के खिलाड़ी। - फोटो : करुण शर्मा।
शुभमन गिल का अनुभव फायदेमंद रहेगा: हेडन
वहीं, गुजरात टाइटंस के मुख्य कोच मैथ्यू हेडन ने कहा कि टीम जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहती है। उन्होंने शुभमन गिल की तारीफ करते हुए कहा कि इस मैदान पर उनका अनुभव टीम के लिए फायदेमंद रहेगा।

मैच को एंजॉय करते फैंस। - फोटो : करुण शर्मा।
पंजाब किंग्स के धुरंधर
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह ओमरजई, हरप्रीत बराड़, मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।
विज्ञापन

मुल्लांपुर स्टेडियम में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच के दौरान उत्साहित दर्शक। - फोटो : करुण शर्मा।
गुजरात टाइटंस की टीम
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर साई किशोर, जेसन होल्डर, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें