फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: आबकारी विभाग ने जब्त की 80 हजार लीटर ईएनए, गुजरात नंबर के थे ट्रक; आठ गिरफ्तार

Fri, 30 May 2025 12:31 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

गुरदासपुर दीनानगर में डिस्टिलरीज प्लांट से यह ट्रक भरे गए थे। दो गाड़ियां भी जब्त करने के साथ आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें चार व्यक्ति बठिंडा, दो व्यक्ति उत्तर प्रदेश और दो व्यक्ति नेपाल के हैं।
विज्ञापन
वित्तमंत्री हरपाल चीमा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के आबकारी विभाग ने 80 हजार लीटर की नाजायज चोरी की जा रही एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल (ईएनए) जब्त की गई है। दो ट्रक में भर कर इसे दूसरे राज्य में ले जाया जा रहा था। 
विज्ञापन


पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कर मंत्री, एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि ट्रक गुजरात नंबर के थे। फिलहाल वह जांच कर रहे हैं कि इस ईएनए को कहां लेकर ले जाया रहा था। साथ ही डिस्टिलरीज की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। 

उन्होंने बताया कि गुरदासपुर दीनानगर में डिस्टिलरीज प्लांट से यह ट्रक भरे गए थे। दो गाड़ियां भी जब्त करने के साथ आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें चार व्यक्ति बठिंडा, दो व्यक्ति उत्तर प्रदेश और दो व्यक्ति नेपाल के हैं। कुल आठ से दस घंटे चले आप्रेशन में ये गिरफ्तारी की गई है। ढाबे पर खड़े होती थी गाड़ी और वहां से भी ईएनए निकालते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें