फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब कांग्रेस की रार: चन्नी के समर्थन में आए सांसद रंधावा, मुलाकात के बाद फोटो शेयर कर लिखा-एकता में ताकत है

Mon, 06 Jul 2026 12:53 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब कांग्रेस में पिछले कुछ दिन से असंतोष चल रहा है। इस स्थिति को संभालने के लिए प्रभारी भूपेश बघेल सोमवार को चंडीगढ़ आ रहे हैं। वह नेताओं से विचार विमर्श करेंगे और हाईकमान को अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन
सुखजिंदर रंधावा ने चरणजीत चन्नी से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कांग्रेस में बगावत के बीच आज प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल चंडीगढ़ आ रहे हैं। इससे पहले सांसद सुखजिंदर रंधावा ने पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी के साथ बैठक की।
विज्ञापन




अपने सोशल मीडिया पर बैठक की फोटो शेयर कर रंधावा ने लिखा-एकता में ताकत है। इस फोटो में विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा, विधायक तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु और पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों नजर आ रहे हैं। पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, चरणजीत चन्नी और पंजाब कांग्रेस के आधिकारिक हैंडलों ने भी इसी कैप्शन से इस तस्वीर को शेयर किया है।

बागी कांग्रेसियों ने दिया एकता का संकेत

बघेल के आने से पहले बागी कांग्रेसी ने एकता का संकेत दिया है। 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच पंजाब कांग्रेस कैंपेन कमेटी के चेयरमैन चरणजीत चन्नी और कोर कमेटी के चेयरमैन सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अपनी टीम और पार्टी के सीनियर नेताओं के साथ एक जरूरी मीटिंग की। इस दौरान चुनाव की स्ट्रैटेजी, संगठन को और मजबूत करने और आने वाले प्रोग्राम के बारे में डिटेल में बातचीत हुई।
विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल चंडीगढ़ कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगे। वह नाराज नेताओं से भी बात करेंगे ताकि उनकी नाराजगी दूर हो सके। पार्टी को एकजुट करने का प्रयास किया जाएगा। प्रियंका गांधी की ओर से भेजे गए दो वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने भी पंजाब के कई वरिष्ठ कांग्रेसियों से मुलाकात की है। वे भी अपनी रिपोर्ट हाईकमान को सौंपेंगे। बघेल की सिफारिश पर ही पंजाब कांग्रेस में पहले कोई बदलाव नहीं किया गया था इसलिए पंजाब में उनका यह दौरा अहम होने वाला है।
Trending Videos
विज्ञापन

मोहम्मद मुस्तफा का खुला पत्र  

पूर्व मंत्री रजिया सुल्तान के पति मोहम्मद मुस्तफा ने हाईकमान को एक खुला पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस के मौजूदा प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को पद छोड़ देना चाहिए। मुस्तफा ने हाईकमान से अपील की है कि पंजाब में जारी उथल-पुथल को खत्म करने के लिए निर्णायक कदम उठाए जाएं। उनका मानना है कि वर्ष 2027 विधानसभा चुनाव से पहले यह असंतोष खत्म होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब में योग्यता के आधार पर ही प्रधान चुना जाना चाहिए। मुस्तफा को पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का करीबी माना जाता है।

एकजुटता का आह्वान 

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी और विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल ने कांग्रेस नेताओं से अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी नेता व्यक्तिगत मतभेद और गुटबाजी को पीछे छोड़ दें। संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करें। भाजपा और आम आदमी पार्टी को कांग्रेस के खिलाफ दुष्प्रचार का अवसर नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने पंजाब कांग्रेस नेतृत्व से व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर काम करने का आग्रह किया।

हाईकमान का आश्वासन और निर्णय प्रक्रिया 

हाईकमान ने सभी नाराज कांग्रेसियों को आश्वस्त किया है कि उनकी बात पूरी तरह से सुनी जाएगी। सभी नेताओं के विचार विमर्श के बाद ही पार्टी में कोई फैसला लिया जाएगा। पार्टी में चल रही गुटबाजी वर्ष 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पूरी तरह से खत्म किया जाना लक्ष्य है। मोहम्मद मुस्तफा ने भी कहा कि इस तरह के हालात पार्टी की छवि खराब कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें