फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफेयर और मर्डर: हाथ-पैर और मुंह बांधा, फिर कुल्हाड़ी से काट डाला, एक बेटी के बाप का घर बुलाकर क्रूरता से कत्ल

Mon, 06 Jul 2026 10:34 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, फरीदकोट

सार

फरीदकोट के थाना सदर के गांव पिपली में प्रेम संबंध का मामला खूनी अंजाम तक पहुंच गया। फरीदकोट की धारा सिंह कालोनी निवासी 26 वर्षीय अर्शदीप सिंह की घर बुलाकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, युवक के हाथ-पैर और मुंह बांधने के बाद उस पर कुल्हाड़ी से कई वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
फरीदकोट में हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फरीदकोट के थाना सदर के गांव पिपली में प्रेम संबंध का मामला खूनी अंजाम तक पहुंच गया। फरीदकोट की धारा सिंह कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय अर्शदीप सिंह की घर बुलाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, अर्शदीप के हाथ-पैर और मुंह बांधे गए थे। उस पर कुल्हाड़ी से कई वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पिता हरनेक सिंह पंजाब पुलिस की कमांडो बटालियन में तैनात हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि अर्शदीप कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। 
विज्ञापन


अर्शदीप ने परिवार को बताया था कि गांव मचाकी कलां की विवाहित हरप्रीत कौर उस पर संबंध बनाए रखने का दबाव डाल रही थी। परिवार इस मामले को पंचायत के माध्यम से सुलझाने की तैयारी कर रहा था। रविवार शाम को अर्शदीप अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
 

शव बरामदगी और आरोप
शक के आधार पर परिजन गांव पिपली पहुंचे। उन्हें हरप्रीत कौर के घर से अर्शदीप का शव मिला। शव की हालत देखकर परिजनों ने हत्या का आरोप हरप्रीत कौर पर लगाया। उसके पति सिमरजीत सिंह, पिता चमकौर सिंह उर्फ कौर सिंह और भाई सतनाम सिंह भी आरोपी बनाए गए हैं। मृतक अर्शदीप शादीशुदा था और उसकी डेढ़ साल की एक बेटी भी है।

 
विज्ञापन

पुलिस की जांच
थाना सदर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। एसएचओ इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें