फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद पर सीएम मान ने लिए बड़े फैसले: पंजाब में आरओ फीस में बढ़ोतरी और हर जिले में बनेंगे क्लस्टर

Mon, 21 Oct 2024 02:43 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने बताया कि प्रदेश की मंडियों में अब तक 24 लाख मीट्रिक टन धान पहुंच चुका है। इसमें से 22 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। मंडियों से अब तक 4.12 लाख मीट्रिक टन धान की लिफ्टिंग हुई है।
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में धान खरीद को लेकर बैठक हुई। बैठक के बाद मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने बताया कि प्रदेश की मंडियों में अब तक 24 लाख मीट्रिक टन धान पहुंच चुका है। इसमें से 22 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। मंडियों से अब तक 4.12 लाख मीट्रिक टन धान की लिफ्टिंग हुई है। इसके एवज में 4 हजार करोड़ की भरपाई की जा चुकी है। 

सीएम ने बैठक में चार अहम फैसले लिए

1. आरओ फीस 50 रुपये से 10 रुपये की गई। 
विज्ञापन

2. बीआरएल के तहत जिन शेलर्स पर कोई केस, कोर्ट केस या सीबीआई या अन्य जांच एजेंसी की कोई शिकायत पेंडिंग है वह अपनी सिस्टर कम्पनी या गारंटेड या गारंटर के जरिये काम कर सकता है, इससे पंजाब में 200 नए शेलरो को जगह मिलेगी। 
विज्ञापन

3. नए मिलर्स को भी पुराने वालों की तरह ही पर्याप्त मात्रा में धान उठान का मौका दिया जाएगा। 
4. अब हर जिले में क्लस्टर बनेगा। कोई भी मिलर अपने क्लस्टर के अंतर्गत कही से भी धान उठा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें