फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल: मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद बदली मान सरकार, तीन मंत्रियों को नए विभाग

Mon, 11 May 2026 08:54 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध को पावर विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंत्री हरजोत सिंह बैंस को लोकल बॉडी विभाग का कार्यभार दिया गया है। वहीं, मंत्री अमन अरोड़ा को उद्योग विभाग की नई जिम्मेदारी मिली है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार ने कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद उनके महकमों को तीन अन्य मंत्रियों में विभक्त कर दिया है। संजीव अरोड़ा को पिछले दिनों ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। वे अभी ईडी के रिमांड पर चल रहे हैं। चूंकि उनके पास तीन महत्वपूर्ण महकमे थे लिहाजा इन महकमों की जिम्मेदारी अन्य मंत्रियों को सौंप दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसको मिली कौन सी जिम्मेदारी?
संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री तरुणप्रीत सौंध को बिजली मंत्रालय, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को स्थानीय निकाय मंत्रालय और हाउंसिंग एंड अर्बन डेवलमेंट मंत्री अमन अरोड़ा को उद्योग मंत्रालय सौंप दिया गया है। अमन अरोड़ा आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष भी हैं। चूंकि तीनों ही महकमे महत्वपूर्ण है, लिहाजा सरकार ने अपने अनुभवी मंत्रियों को इसकी जिम्ममेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें