फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब विधानसभा: बजट पर बहस के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान और नेता प्रतिपक्ष बाजवा में तीखी नोकझोंक

Thu, 27 Mar 2025 11:33 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

वीरवार को पंजाब विधानसभा सत्र शुरू होने के बाद कांग्रेस ने वॉकआउट कर दिया। सांसद सीचेवाल को लेकर कांग्रेस व आप सांसदों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। आप विधायकों ने बाजवा से माफी की मांग की।
विज्ञापन
बजट चर्चा के लिए सदन में पहुंचे सीएम मान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पंजाब विधानसभा में बजट पर बहस के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा के बीच सीचेवाल मॉडल पर तीखी नोकझोंक हुई। सीएम मान ने बाजवा को आड़े हाथों लिया।

सीएम मान ने बाजवा के ''हू इज सीचेवाल'' टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा कि सीचेवाल मॉडल तालाबों को साफ कर सकता है, लेकिन राजनेताओं के दिमाग की गंदगी नहीं। उन्होंने बाजवा पर मानसिक रूप से अस्थिर होने का आरोप लगाया और कहा कि वे हर सुबह शीशे के सामने खड़े होकर मुख्यमंत्री बनने का सपना देखते हैं। सीएम ने कहा कि सीचेवाल के पास टेक्निकल डिग्री नहीं है, तो उनके पूर्व प्रधान जिन्हें लंबे समय से लॉन्च करने की प्रक्रिया चल रही है, उन्होंने कैंबि्रज यूनिवर्सिटी से डिग्री ली है, कुछ को 12 साल से डिग्री नहीं मिल रही है।

सीएम मान ने कहा कि सीचेवाल मॉडल ने पंजाब के 1600 गांवों में तालाबों और नालों की सफाई की है, और इसे हरियाणा, बिहार, मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में भी अपनाया जा रहा है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और एनजीटी के अध्यक्ष द्वारा सीचेवाल मॉडल की सराहना का भी उल्लेख किया। सीएम ने सवाल किया कि अगर सीचेवाल मॉडल इतना ही खराब था तो कांग्रेस ने अपनी सरकार के समय उन्हें प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड का सदस्य क्याें बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब विस सदन की कार्यवाही देखने पहुंचे हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस का वॉकआउट
सीचेवाल पर बाजवा की टिप्पणी को लेकर आप विधायकों की आलोचना के बाद कांग्रेस ने सदन से तीन बार वॉकआउट किया। सीएम मान ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि ये सरकार में कैसा मटीरियल आ गया। ये वो मटीरियल है, जो दिमाग ठीक करता है। उन्हें पता था कि आज बोलेंगे, इसलिए वह सदन से वॉकआउट कर गए।

भारत रत्न का मुद्दा
बाजवा ने शहीद भगत सिंह को भारत रत्न देने की मांग की, जिस पर सीएम मान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने अपने शासनकाल में कभी यह मांग नहीं उठाई। मान ने कहा कि भारत के इतिहास में ऐसा भी हुआ कि दो पूर्व प्रधानमंत्री ने अपने ही कार्यकाल में खुद को भारत रत्न के लिए राष्ट्रपति को प्रस्ताव भेजा था और उन्हें भारत रत्न मिला भी। सीएम ने सियासी कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर मरणोपरांत प्रकाश सिंह बादल से फख्र ए कौम वापस लिया जा सकता है तो इनके पूर्व प्रधानमंत्रियों से भारत रत्न वापस लेकर शहीदों का सम्मान करने से भारत रत्न का कद बढ़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें