फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSEB 10th Result: पंजाब के फरीदकोट की हरलीन ने किया टाॅप, दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे ये छात्र; देखें लिस्ट

Mon, 11 May 2026 02:57 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मोहाली

सार

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने 10वीं कक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। जैतो, फरीदकोट की हरलीन शर्मा ने पूरे पंजाब में टाॅप किया है। परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर देख सकते हैं। 
विज्ञापन
PSEB 10th Result 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की तरफ से 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जैतो की हरलीन शर्मा ने पूरे पंजाब में टाॅप किया।

विज्ञापन


दूसरे नंबर पर सरकारी स्कूल चनोली बस्सी रोपड़ के मणिमहेश शर्मा रहे। वहीं तीसरे नंबर पर श्री गुरु हरिकृष्ण स्कूल चीफ खालसा दीवान मॉडल टाउन होशियारपुर की छात्रा रिया रानी रहीं। दोनों को 645 नंबर मिले। 

जज बनना चाहती हैं हरलीन 

फरीदकोट जिले के गांव चैना की रहने वाली हरलीन शर्मा ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन के दम पर किसी भी मुकाम तक पहुंचा जा सकता है। साधारण किसान परिवार से संबंध रखने वाली हरलीन ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा में 650 में से 646 अंक हासिल कर पूरे पंजाब में पहला स्थान प्राप्त किया है।

विज्ञापन


जैतो के सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हरलीन शर्मा की इस उपलब्धि से परिवार, स्कूल और पूरे इलाके में खुशी की लहर है। गांव की गलियों से निकलकर पंजाब टॉपर बनने वाली हरलीन आज कई विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन गई है। हरलीन के पिता जसविंदर कुमार खेतीबाड़ी करते हैं, जबकि माता रेनू बाला गृहिणी हैं। 




सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने बेटी की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी रुचि रखने वाली हरलीन का सपना भविष्य में जज बनकर समाज की सेवा करना है।



हरलीन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, अध्यापकों और नियमित मेहनत को दिया। वहीं स्कूल प्रिंसिपल कुसुम कालड़ा ने कहा कि स्कूल के लिए यह बेहद गर्व का पल है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी स्कूल की छात्रा आठवीं कक्षा में पंजाब टॉपर रह चुकी है और अब हरलीन ने दसवीं में टॉप कर स्कूल की उपलब्धियों में एक और अध्याय जोड़ दिया है।

विज्ञापन

मणिमहेश की सफलता पर झूमा स्कूल

मणि महेश की शानदार उपलब्धि पर स्कूल में प्रिंसिपल शरणजीत कौर तथा समूचे स्कूल स्टाफ द्वारा मनी महेश शर्मा का मुंह मीठा करवाकर सम्मानित किया गया। मणि महेश के पिता विजय कुमार शर्मा चनौली बसी स्कूल में ही पंजाबी अध्यापक हैं, जबकि उनकी माता मोनिका शर्मा सरकारी हाई स्कूल ससकोर में एसएसटी अध्यापिका हैं।

मणि महेश ने आठवीं कक्षा में भी पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज करवाया था। वह शुरू से ही एक मेधावी और मेहनती विद्यार्थी रहा है। उसकी इस बड़ी सफलता में उसके माता-पिता के साथ-साथ स्कूल के समूचे स्टाफ की भी अहम भूमिका रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें