मेरिट में लड़कियों की संख्या ज्यादा
मेरिट में लड़कियों की संख्या ज्यादा है। 10वीं का ओवरऑल परिणाम 94.52 प्रतिशत रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 95.96 फीसदी रहा वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 93.23 प्रतिशत रहा। सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 94.45 फीसदी रहा। वहीं गैर सरकारी स्कूलों का परिणाम 95.97 फीसदी रहा। शहरी क्षेत्र का रिजल्ट 92.98 फीसदी और ग्रामीण क्षेत्र का 95.35 फीसदी रहा।
परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर देख सकते हैं। दिक्कत आने पर छात्र हेल्पलाइन नंबर 9549161161 पर भी काॅल कर सकते हैं।
2.84 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा
इस बार बोर्ड की तरफ से ली गई 10वीं की परीक्षा में 2.84 लाख छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा एक मार्च से एक अप्रैल तक हुई थी।