फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पहलगाम हमले को लेकर सड़कों पर उतरे मुस्लमान, हिंदू संगठनों ने फूंका पाक का झंडा, क्या बोले शाही इमाम

Wed, 23 Apr 2025 05:11 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में उबाल है। पंजाब में भी घटना के विरोध में लोगों में आक्रोश है। हिंदू संगठनों के साथ मुस्लिम लोग भी सड़कों पर उतरकर आतंकवाद और पाकिस्तान का विरोध करते हुए नारेबाजी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
पंजाब के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में पंजाब में आक्रोश है। प्रदेश में जगह-जगह धरने प्रदर्शन हो रहे हैं। हिंदू और मुस्लमान भी पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और फगवाड़ा में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी और पाकिस्तान का झंडे जलाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


इसी तरह पहलगाम में हुई आतंकवादी घटना के विरोध में जालंधर के कंपनी बाग चौक में शिवसेना ने आतंकवाद का पुतला और पाकिस्तान का झंडा फूंका। अमृतसर में भाजपाइयों ने प्रदर्शन किया और आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ रोष जताते हुए निंदा की।

विज्ञापन


लुधियाना की जमा मस्जिद के बाहर आतंकवाद का पुतला फूंक कर रोष प्रदर्शन किया गया। पंजाब के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने पहलगाम में सैलानियों पर हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि इसे इंसानियत के लिए शर्मनाक घटना है। कश्मीर में आतंकी हमले के खिलाफ बुधवार को जामा मस्जिद के बाहर आंतकवाद का पुतला फूंका गया। आतंकी हमले में मारे गए लोगों के साथ हमदर्दी का इजहार किया गया। साही इमाम ने कहा कि धर्म पूछ कर बेकसूर लोगों को मारना कायरता है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा। 

बेकसूर इंसान को मारना पूरी इंसानियत का कत्ल
उन्होंने कहा कि कुरान पाक में स्पष्ट शब्दों में कहा गया है कि किसी एक भी बेकसूर इंसान का कत्ल पूरी इंसानियत का कत्ल है। यह देशभर में मुसलमान और हिंदुओं में नफरत फैलाने की न सिर्फ एक साजिश है बल्कि निहत्थे सैलानियों के खिलाफ किया गया एक घिनौना कार्य है जिसकी सजा उन्हें मिलकर रहेगी। शाही इमाम ने कहा कि हम सबको एकता बनाकर रखनी है क्योंकि आतंकवाद का मकसद एकता और अखंडता को तोड़ना ही है। बदकिस्मती के साथ 1947 में पाकिस्तान की स्थापना की गई और तब से अब तक वह एक अच्छा पड़ोसी नहीं बन सका। इस पड़ोसी ने हमेशा ही साजिश रची हैं जिसका नतीजा यह है कि वह खुद भी आज नफरत की आग में झुलस रहा है। शाही इमाम ने कहा कि भारत सरकार को चाहिए कि इसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाए।

फगवाड़ा में हिंदू संगठनों का गुस्सा फूटा
फगवाड़ा के हिंदू संगठनों ने पाकिस्तान का झंडा जलाकर रोष प्रदर्शन किया। प्राचीन श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। शिव सेना पंजाब के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रजीत करवल, राजेश पलटा, रवि दत्त, शिव सेना (यूबीटी) के प्रदेश महासचिव गुरदीप सिंह सैनी, अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति के पंजाब प्रधान दीपक भारद्वाज के नेतृत्व में बस स्टैंड जीटी रोड तक रोष मार्च निकाला गया। पाकिस्तानी झंडा फूकने के पश्चात नारेबाजी की गई। 

पहलगाम हमले को लेकर शिअद नेता बिक्रम मजीठिया ने पाकिस्तान पर घेरा
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पंजाब से शिरोमणि अकाली दल (शिअद) नेता बिक्रम मजीठिया का बयान सामने आया है। बिक्रम मजीठिया ने कहा कि मैं बड़े दुखी मन से पहलगाम आतंकी हमले की घटना का विरोध करता हूं। यह घटना पूरे देश को झकझोर देने वाली घटना है। पाकिस्तान और आईएसआई के आतंकियों ने कायराना तरीके से पर्यटकों पर हमला किया है। 

विज्ञापन

आंखों के सामने अपनों को मारा
मजीठिया ने कहा कि इस हमले में जो लोग मारे गए हैं। उनकी परिवार वालों के साथ मेरी संवेदना है। इस मुश्किल घड़ी में ईश्वर उन्हें हिम्मत दे। मजीठिया ने कहा कि पहलगाम में जो लोग अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गए थे उन्हें आतंकियों ने परिवार के लोगों के सामने मारा है। जिन लोगों ने अपनों को अपनी आंखों के सामने मरते देखा वह समय उनके लिए बहुत पीड़ादायक और मुश्किल समय था। उन लोगों ने सबसे मुश्किल हालातों का सामान किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें