प्रदर्शनकारी छात्र सेक्टर-2 स्थित पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के आवास की ओर मार्च कर रहे थे। हालांकि पुलिस ने रास्ते में लगाए गए बैरिकेड पर उन्हें रोक लिया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शनिवार को पंजाब में कथित पेपर लीक की घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्र सेक्टर-2 स्थित पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के आवास की ओर मार्च कर रहे थे। हालांकि पुलिस ने रास्ते में लगाए गए बैरिकेड पर उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
बैरिकेड के पास छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी बैरिकेड पार कर आगे बढ़ गए और शिक्षा मंत्री के आवास की ओर जाने लगे। बाद में वे मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें दोबारा रोक लिया।
इसके बाद छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर पुलिस वाहन में बिठाया और उन्हें सेक्टर-3 थाना ले गई।