फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indo-Pak Tension: पाकिस्तान ने पठानकोट एयरबेस पर दागी सात मिसाइल, निशाना चूकने से डमटाल में गिरी

Sat, 10 May 2025 01:24 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

शनिवार सुबह पठानकोट एयरबेस की तरफ पाकिस्तान ने ड्रोन व मिसाइलें दागी। हालांकि भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए एस-400 से मिसाइल व ड्रोन को हवा में ही नष्ट कर दिया। पाकिस्तान का एक ड्रोन ध्वस्त होकर पठानकोट के साथ लगते गांव माजरा के खेतों में जा गिरा।
विज्ञापन
डमटाल में मिसाइल फटने से उठता धुआं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान ने शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे पठानकोट एयरबेस की तरफ करीब सात मिसाइलें दागी थी। निशाना चूकने से सभी मिसाइल  पठानकोट के साथ लगते हिमाचल प्रदेश के गांव डमटाल में जा गिरी हैं। इन मिसाइलों से एक जोरदार धमाका भी हुआ है और पठानकोट के प्रत्येक घर में इस धमाके की गूंज सुनाई दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Indo-Pak Tension: बठिंडा में एयरफोर्स स्टेशन के नजदीक धमाका, पुलिस जांच में जुटी; रेड अलर्ट जारी

लगातार आ रही धमाकों की आवाज

भारत-पाक के बीच चल रहे तनाव में पाकिस्तान बुरी तरह से बाैखला गया है। शनिवार सुबह पठानकोट एयरबेस की तरफ पाकिस्तान ने ड्रोन व मिसाइलें दागी। इसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब देते हुए एस-400 से पाकिस्तान के हमलों का जवाब देते हुए मिसाइलें व ड्रोन को हवा में ही नष्ट कर रही है। पाकिस्तान तीन बार पठानकोट एयरबेस स्टेशन को अपना निशाना बना चुका है लेकिन, एयरबेस पूरी तरह सुरक्षित है। 

विज्ञापन

भारत ने दिया हर हमले का माकूल जवाब

शुक्रवार रात आठ बजे से पाकिस्तान ने पठानकोट के मामून मिलिट्री स्टेशन की तरफ मिसाइलें व ड्रोन दागनी शुरू की। उसके बाद रात 10 बजे तक हमले होते रहे। शनिवार तड़के 4:20 से लेकर छह बजे तक पाकिस्तान ने एयरबेस पठानकोट की तरफ दोबारा हमले किए। इसी बीच 4:58 बजे सेना ने जवाबी कार्रवाई की। जिसमें पाकिस्तान का एक ड्रोन ध्वस्त होकर पठानकोट के साथ लगते गांव माजरा के खेतों में जा गिरा। ड्रोन के परखच्चे उड़ चुके थे और उसमें से मिसाइल बम भी गिरे। जिसे सेना और पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ड्रोन का एक हिस्सा एयरबेस पठानकोट में भी गिरा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें