फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indo-Pak Tension: पठानकोट में लगातार धमाकों से बढ़ी दहशत, मिसाइल बम मिलने के बाद रेड अलर्ट जारी

Sat, 10 May 2025 11:09 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन के पास शनिवार सुबह कई धमाके हुए। इसके बाद से पूरे जिले में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
पठानकोट के ढांगू रोड पर दुकान की दीवार टूटी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाक के बीच चल रहे तनाव में पाकिस्तान बुरी तरह से बाैखला गया है। शनिवार सुबह पठानकोट एयरबेस की तरफ पाकिस्तान ने ड्रोन व मिसाइलें दागी। इसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब देते हुए एस-400 से पाकिस्तान के हमलों का जवाब देते हुए मिसाइलें व ड्रोन को हवा में ही नष्ट कर रही है। पाकिस्तान तीन बार पठानकोट एयरबेस स्टेशन को अपना निशाना बना चुका है लेकिन, एयरबेस पूरी तरह सुरक्षित है। 
विज्ञापन


शुक्रवार रात आठ बजे से पाकिस्तान ने पठानकोट के मामून मिलिट्री स्टेशन की तरफ मिसाइलें व ड्रोन दागनी शुरू की। उसके बाद रात 10 बजे तक हमले होते रहे। शनिवार तड़के 4:20 से लेकर छह बजे तक पाकिस्तान ने एयरबेस पठानकोट की तरफ दोबारा हमले किए। इसी बीच 4:58 बजे सेना ने जवाबी कार्रवाई की। जिसमें पाकिस्तान का एक ड्रोन ध्वस्त होकर पठानकोट के साथ लगते गांव माजरा के खेतों में जा गिरा। ड्रोन के परखच्चे उड़ चुके थे और उसमें से मिसाइल बम भी गिरे। जिसे सेना और पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ड्रोन का एक हिस्सा एयरबेस पठानकोट में भी गिरा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

यह भी पढ़ें: Indo-Pak Tension: बठिंडा में एयरफोर्स स्टेशन के नजदीक धमाका, पुलिस जांच में जुटी; रेड अलर्ट जारी

पठानकोट में रेड अलर्ट

पठानकोट में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है क्योंकि शनिवार सुबह 10:20 बजे के करीब एयरबेस की तरफ पाकिस्तान ने दोबारा मिसाइलें और ड्रोन के जरिए हमला करने की कोशिश की। सेना ने उसे हवा में ही ध्वस्त कर दिया। इसके बाद जिला प्रशासन की तरफ से तुरंत पठानकोट के सभी बाजार बंद करवा दिए और लोगों को अपने घरों में रहने को कहा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव से मिला मिसाइल बम

पठानकोट के सुंदरचक्क गांव के अड्डे में एक पाकिस्तान मिसाइल का बम भी मिला है। इसको सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी हिरासत में ले लिया है। पठानकोट के लोगों में इन हमलों से दहशत का माहौल बना हुआ है। कई लोग पठानकोट छोड़ अपने रिश्तेदारों के घरों की तरफ पलायन करने लगे हैं। 

गारमेंट्स की दुकान मिसाइल अटैक से क्षतिग्रस्त

ढांगू रोड स्थित एक गारमेंट्स की दुकान पर भी पाकिस्तान द्वारा दागी गई मिसाइल का अटैक हुआ है। इससे दुकान की दीवार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। अब पाकिस्तान के हमले वाले हथियार लोगों के घरों तक पहुंचने शुरू हो गए हैं।

60 धमाकों से दहला पठानकोट

शुक्रवार रात पठानकोट में करीब 60 धमाके हुए हैं। दिन में हुए पाकिस्तान की तरफ से हमलों को देखने लोग अपनी घरों की छतों पर चढ़ गए थे। सेना की जवाबी कार्रवाई को लोग घरों में देखने लगे। जिले में आज भी ब्लैकआउट जारी रहेगा।

डीसी के निर्देश-आसमान से कुछ भी गिरे तो पहले पुलिस को जानकारी दें

डीसी आदित्य उप्पल ने एक निर्देश जारी करते हुए कहा कि देखने में आया है कि आसमान से किसी भी तरह का कोई सामान गिरता है तो उस संबंधी सबसे पहले कंट्रोल रूम नंबर या फिर निकट पुलिस स्टेशनों में सूचना दी जाए। वहीं, देखने में यह भी आया है कि कुछ लोगों द्वारा ऐसा पड़ा सामान उठा लिया जाता है और वे लोग अपने साथ ले जाते हैं। जोकि खतरनाक साबित हो सकता है और ऐसा करने पर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें