फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Attack: 12 हजार से अधिक टैक्सी बुकिंग रद्द, फ्लाइट टिकट कैंसिल... बाबा बर्फानी की यात्रा पर कितना असर

Thu, 24 Apr 2025 08:36 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने टूरिस्टों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। इसमें 26 से ज्यादा लोगों की माैत हो गई थी। इसके बाद से लोगों ने जम्मू कश्मीर के टूर कैंसिल करने शुरू कर दिए हैं। 
विज्ञापन
Pahalgam Attack - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम हमले के बाद पंजाब की 12 हजार से अधिक ट्रैक्सी बुकिंग रद्द हुई हैं। यह सभी बुकिंग जम्मू-कश्मीर के लिए हुई थीं। जालंधर टैक्सी यूनियन अध्यक्ष हरदीप सिंह राजू ने कहा कि इस आतंकी हमले से सभी लोगों में गुस्सा है। उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब से टैक्सियां और टैम्पो ट्रैवलर बुक होकर पर्यटकों को लेकर जम्मू-कश्मीर जाते हैं। 

विज्ञापन




उन्होंने कहा कि सीजन के दौरान लाखों पर्यटक यहां से जम्मू-कश्मीर और श्रीनगर घूमने आते हैं, लेकिन मंगलवार के आतंकवादी हमले के बाद उनके मन में डर है, चाहे वह अमरनाथ यात्रा हो या कोई अन्य पर्यटन यात्रा। हमले के बाद पंजाब में लगभग 12 हजार बुकिंग रद्द हो गई हैं। इससे हमारे भाइयों का का नुकसान होगा। सरकार को सुरक्षा के उचित प्रबंध करने होंगे।  

श्रीनगर जाने वाली दो उड़ानों के 95 यात्रियों ने रद्द कराई टिकट

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले का असर अब हवाई यात्रा पर भी दिखने लगा है। शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से श्रीनगर जाने वाली दो उड़ानों के कुल 95 यात्रियों ने अपनी टिकटें रद्द करा दीं।

यह भी पढ़ें: Pahalgam Attack: रेड अलर्ट पर पंजाब, अटारी बाॅर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी बंद; सीमा पर थ्री लेयर सिक्योरिटी

एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, वीरवार को सुबह 9.45 बजे श्रीनगर के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 6056 में 180 सीटों में से केवल 125 यात्रियों ने ही यात्रा की। इस उड़ान के 55 यात्रियों ने अपनी टिकटें कैंसिल करा दीं। वहीं, दोपहर 1.05 बजे उड़ान भरने वाली दूसरी इंडिगो फ्लाइट 6ई 6871 में 180 सीटों में से 140 यात्रियों की उपस्थिति दर्ज हुई, जबकि 40 यात्रियों ने डर और अनिश्चितता के माहौल के चलते अपनी टिकटें रद्द करवा दीं।

हालांकि, श्रीनगर से चंडीगढ़ आने वाली दोनों उड़ानों दोपहर 12.05 बजे की इंडिगो फ्लाइट 6ई 6015 और शाम 4.05 बजे की फ्लाइट 6ई 229 में यात्रियों की संख्या पूरी क्षमता के साथ देखी गई। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों ने बताया कि चंडीगढ़ से श्रीनगर के लिए रोजाना दो ही उड़ानें संचालित होती हैं, जो अपने निर्धारित समय पर रवाना हुईं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यात्रियों की संख्या में कमी के बावजूद किसी अतिरिक्त उड़ान की व्यवस्था नहीं की गई है।

नागरिक उड्डयन मंत्री ने एयरलाइंस को किराया न बढ़ाने के दिए निर्देश

इस बीच, पहलगाम में आतंकी हमले के बाद दिल्ली में नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने सभी एयरलाइन ऑपरेटरों के साथ एक आपात बैठक की। बैठक में मंत्री ने सभी एयरलाइंस को श्रीनगर मार्ग पर हवाई किराये में किसी भी तरह की वृद्धि न करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने एयरलाइंस को इस मुश्किल समय में यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ न डालने के लिए नियमित किराया बनाए रखने का आदेश दिया।
विज्ञापन

आतंकी हमले के बाद भी बाबा बर्फानी के भक्तों में पूरा जोश

पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद पूरा देश गुस्से में है। धर्म पूछकर सैलानियों पर गोलियां बरसाई गईं। अमरनाथ यात्रा से पहले हुए इस हमले से डरने के बजाय बाबा बर्फानी के भक्त जोश में आ गए हैं। 
भक्तों का कहना है कि पहले जोश कम था, लेकिन आतंकियों की बाबा बर्फानी के भक्तों को डराने की हरकत से जोश और बढ़ गया है। भक्तों का कहना है कि वे आतंकवादियों से डरने वाले नहीं। वे जोश व श्रद्धा के साथ बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए जाएंगे। वहीं, वहीं बालटाल की पवित्र धरती पर लंगर लगाने वाली संस्थाओं ने भी तैयारी तेज कर दी है।

देश के लोग एकता दिखाएं

22 साल से बाबा बर्फानी के दर्शनों को जाने वाले वरिंदर कुमार लाली का कहना है कि आतंकी सोचते हैं कि उनकी इस हरकत के बाद बाबा बर्फानी के दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या कम होगी तो यह गलत है। हैबोवाल इलाके में रहने वाले पवन महाजन ने बताया कि वे 18 साल से बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए जाते हैं। हर बार आतंकी यात्रा से पहले बड़ी वारदात को अंजाम देते हैं। महानगर के राजीव पुर्शाथी ने बताया कि इस कायराना हरकत के बाद देश के लोग एकता दिखाएं।

सुरक्षा के बीच होगी यात्रा

बालटाल की पवित्र धरती पर 27 साल से भंडारे लगा रही बर्फानी सेवा समिति के प्रधान बलदेव अरोड़ा ने बताया कि सरकार की तरफ से सुरक्षा मुहैया करवाई जाती है। इस कायराना हरकत के बाद तो आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। लोग ज्यादा से ज्यादा यात्रा पर जाएं, ताकि हिंदुत्व को ऊपर उठाया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार को इस बार सुरक्षा के और कड़े इंतजाम करने चाहिए, ताकि कोई भी इस पवित्र यात्रा की तरफ आंख उठा कर भी देख न सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें