जगरूप सिंह निवासी कूनर बस्ती (बुट्टर कलां) और उनके चाचा सतनाम सिंह गांव के नछतर सिंह की जमीन ठेके पर लेकर खेती करते हैं। पड़ोसी जोरा सिंह और दारा सिंह पुत्र सतनाम सिंह कथित रूप से उनकी जमीन की सीमा के साथ जबरन पाैधे और बाड़ लगाने लगे। विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो मारपीट में बदल गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मोगा के थाना बंधनी कलां के अधीन गांव बुट्टर कलां में पड़ोसियों द्वारा जबरन पाैधे और बाड़ लगाने का विरोध करने पर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने पीड़ित परिवार की लाइसेंसी 12 बोर राइफल छीनकर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
गोली लगने से 16 वर्षीय जसदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान देर रात करीब 12 बजे अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, जगरूप सिंह निवासी कूनर बस्ती (बुट्टर कलां) ने शिकायत में बताया कि वह और उनके चाचा सतनाम सिंह गांव के नछतर सिंह की जमीन ठेके पर लेकर खेती करते हैं।
शनिवार शाम पड़ोसी जोरा सिंह और दारा सिंह पुत्र सतनाम सिंह कथित रूप से उनकी जमीन की सीमा के साथ जबरन पाैधे और बाड़ लगाने लगे। विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो मारपीट में बदल गई। आरोपी बाद में शिकायतकर्ता के घर में घुस गए और वहां रखी लाइसेंसी 12 बोर राइफल निकालकर 16 वर्षीय जसदीप सिंह पर फायर कर दिया।
विज्ञापन
गोली उसके पेट में लगी। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना बंधनी कलां पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पहले दर्ज मामले में घायल की मौत के बाद हत्या की धारा जोड़ दी है।