फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के जस्टिस महाबीर सिंह सिंधु 59 वर्ष में निधन

Sun, 28 Jun 2026 09:02 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

जस्टिस सिंधु अपने परिवार की पहली पीढ़ी के वकील थे। 10 जुलाई 2017 को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। इसके बाद तीन दिसंबर 2018 को उन्हें स्थायी न्यायाधीश बनाया गया।
विज्ञापन
Justice Mahabir Singh Sindhu - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के मौजूदा न्यायाधीश जस्टिस महाबीर सिंह सिंधु का रविवार तड़के निधन हो गया। वह 59 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। हाई कोर्ट प्रशासन के अनुसार उन्होंने गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में सुबह 2 बजकर 50 मिनट पर अंतिम सांस ली।
विज्ञापन


सरकारी स्कूल से की पढ़ाई

4 अप्रैल 1967 को जन्मे जस्टिस सिंधु अपने परिवार की पहली पीढ़ी के वकील थे। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई मसूदपुर गांव के ही सरकारी स्कूल से पूरी की थी। इसके बाद साल 1992 में उन्होंने चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय से कानून (एलएलबी) की डिग्री हासिल की और उसी साल पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल में बतौर वकील अपना रजिस्टर करवाया। उन्होंने हाई कोर्ट में मुख्य रूप से दीवानी, आपराधिक और संवैधानिक मामलों की शानदार पैरवी की।

2017 में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त हुए

जस्टिस महाबीर सिंह सिंधु को 10 जुलाई 2017 को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। इसके बाद तीन दिसंबर 2018 को उन्हें स्थायी न्यायाधीश बनाया गया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण संवैधानिक, आपराधिक, दीवानी और सेवा मामलों की सुनवाई कर न्यायिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिया। न्यायिक और सरकारी पदों के अलावा, जस्टिस सिंधु रेड क्रॉस सोसायटी, इंटरनेशनल लॉ एसोसिएशन और सेंट जॉन एंबुलेंस जैसी कई अहम सामाजिक और कानूनी समितियों से भी सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें