फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी युवक को रूसी सेना ने युद्ध में धकेला: स्टडी वीजा पर गया था बूटा सिंह, बेटे का Video देख सदमे में परिवार

Sun, 14 Sep 2025 04:37 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग में भारतीयों को भी धकेला गया है। पंजाब के एक युवक ने रूस से वीडियो अपने परिवार को भेजा है, जिसमें वह रूस की तरफ से यूक्रेन के साथ जंग लड़ रहा है। बेटे का वीडियो देख परिवार सदमे में है। 
विज्ञापन
बुटा सिंह की फाइल फोटो और परिवार के लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगभग एक साल पहले पंजाब से रूस के मास्को में पढ़ाई करने गए युवक को रूसी सेना ने बंधक बना लिया है। इतना ही नहीं रूसी सेना ने युवक के हाथ में हथियार थमा कर उसे यूक्रेन के साथ चल रही जंग में भेज दिया है। मोगा के गांव चक कनियां कलां के बूटा सिंह को रूसी सेना ने युद्ध के मैदान में धकेल दिया है। उसके साथ 14 अन्य पंजाबी युवकों को सेना ने बंदी बना रखा है। इनमें से अब छह युवक लापता हैं। दो दिन पहले बूटा सिंह ने परिवार को भेजे वीडियो में यह खुलासा किया है। उसका अब अपने परिवार से संपर्क टूट चुका है। परिवार ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है और बेटे को भारत वापस लाने की मांग की है।

विज्ञापन


चक कनियां कलां निवासी बूटा सिंह एक साल पहले स्टूडेंट वीजा पर पढ़ाई के लिए मास्को गया था। काम के सिलसिले में वह और उसके साथी रूसी सेना के एजेंटों के हाथों में पड़ गए। इन सभी को रूसी सेना ने कैंपों में ले जाकर सभी युवकों को बंदी बना लिया। वीडियो में बूटा सिंह ने खुलासा किया है कि उन्हें बिना सैन्य प्रशिक्षण के युद्ध में धकेला जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनके साथ करीब आधा दर्जन युवक आगे भेजे गए हैं। जल्द ही उन्हें यूक्रेन भेजने की तैयारी चल रही है। उक्त वीडियो में बूटा सिंह ने रूसी सेना की वर्दी पहन रखी है।

बूटा सिंह के परिवार में माता-पिता और दो बहने हैं। बड़ी बहन की शादी हो गई। छोटी बहन और माता-पिता गांव में ही रहते हैं। बूटा सिंह 2019 में सिंगापुर जाकर आया था। 2024 में वह वापस लौटा था। इसके बाद सोशल मीडिया के जरिये दिल्ली के एजेंट के संपर्क में आकर वह स्टडी वीजा पर रूस के मास्को गया था। एजेंट ने उससे साढ़े तीन लाख रुपये लिए थे। 
विज्ञापन


बूटा सिंह के पिता राम सिंह ने कहा कि उनका परिवार गरीबी से जूझ रहा है। परिवार की गरीबी दूर करने के लिए उन्होंने अपने बेटे बूटा सिंह एक साल पहले विदेश भेजा था। उन्होंने कहा कि बेटे की वीडियो आने के बाद परिवार बेहद सदमे में है। कुछ दिन पहले बूटा सिंह ने उनसे बात की थी और कुछ पैसे भी घर भेजे थे। उन्होंने बताया कि वह हलका विधायक दविंदरजीत सिंह लाडी ढोस से मिलने गए थे, लेकिन बाहर होने के कारण उनकी मुलाकात नहीं हो पाई। वहीं, हलका विधायक ने कहा कि वह यह मामला पंजाब के मुख्यमंत्री के ध्यान में लाएंगे। परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़े: फिरोजपुर में 15 किलो हेरोइन पकड़ी: पाकिस्तान से मंगवाई थी खेप, तस्कर गिरफ्तार, कपूरथला जेल से जुड़ा कनेक्शन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें