भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए प्रदेश समिति का गठन किया है। समिति की संयोजक राज्य सभा सदस्य रेखा शर्मा होंगी। वहीं, सहसंयोजक की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर, पूर्व मंत्री विशम्बर बाल्मीकि, पूर्व मंत्री जेपी दलाल और पूर्व मंत्री सीमा त्रिखा को दी गई है।
भाजपा ने मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने को संकल्प से सिद्धि तक के रूप में मनाने का फैसला किया है। इस कार्यक्रम के जरिये मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य फोकस ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था पर रहेगा।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए प्रदेश समिति का गठन किया है। समिति की संयोजक राज्य सभा सदस्य रेखा शर्मा होंगी। वहीं, सहसंयोजक की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर, पूर्व मंत्री विशम्बर बाल्मीकि, पूर्व मंत्री जेपी दलाल और पूर्व मंत्री सीमा त्रिखा को दी गई है। इसके साथ ही पांच जून पर्यावरण दिवस, 21 जून योग दिवस और 25 जून को आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर भी भाजपा विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी।