सांसद अमर सिंह ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बननी लाजमी है, कांग्रेस बहुमत से सरकार बनाएगी। सांसद ने कहा कि राज्य में मौजूदा समय में कानून व्यवस्था एवं नशे को लेकर बुरा हाल है, जिससे हर कोई दुखी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पंजाब प्रदेश कांग्रेस की चुनावी घोषणा पत्र कमेटी की बैठक आज बठिंडा में हो रही है। बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे फतेहगढ़ साहिब के सांसद अमर सिंह ने कहा कि पंजाब में अगली सरकार कांग्रेस की आनी है, इसमें कोई संदेह नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब की कानून व्यवस्था, नशे एवं फिरौती के मामले अहम मुददे है जिन पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
मीटिंग में कांग्रेस को ऐसा कोई एजेंडा मिलने की संभावना है, जिससे कांग्रेस सत्ता में आ सकती है, इस सवाल के जवाब में सांसद अमर सिंह ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बननी लाजमी है, कांग्रेस बहुमत से सरकार बनाएगी। सांसद ने कहा कि राज्य में मौजूदा समय में कानून व्यवस्था एवं नशे को लेकर बुरा हाल है, जिससे हर कोई दुखी है। उन्होंने कहा कि उक्त दोनों मुददों के साथ साथ अब फिरौती मामले भी चर्चा में आ रहे है। व्यापारियों को व्यापार करना मुिश्कल हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही राज्य की कानून व्यवस्था एवं नशे समेत फिरौती के मामलों पर सख्त कार्रवाई करेगी।
सांसद अमर सिंह ने कहा कि आज की बैठक में कांग्रेस के नेताओं एवं वर्करों के कीमती विचार मिलेंगे, जिन पर चर्चा करने के बाद मुख्य विचारों को घोषणा पत्र में शामिल किया जा सकता है। इस मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए कमेटी के चेयरमैन सांसद अमर सिंह, को- चेयरमैन गुरजीत सिंह औजला, सुखविंदर सिंह सरकारिया, हरिदयाल सिंह कंबोल समेत कांग्रेस के नेता एवं वर्कर पहुंचे हैं। बैठक में बठिंडा, मुक्तसर, फाजिलका, मानसा, फरीदकोट एवं फिरोजपुर के कांग्रेस से पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष भी हिस्सा ले रहे हैं।