फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा की आप विधायक को ईडी का नोटिस: डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा 25 नवंबर को चंडीगढ़ कार्यालय में तलब

Wed, 11 Nov 2026 12:33 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा

सार

ईडी कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है। यह जांच सरकारी जमीन के सात भूखंडों को कथित तौर पर धोखाधड़ी के जरिए हासिल करने और मुआवजे की राशि के गलत तरीके से वितरण से जुड़ी हुई है।
विज्ञापन
अमनदीप काैर अरोड़ा - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोगा से आम आदमी पार्टी की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। चार नवंबर को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने विधायक से जुड़े सात ठिकानों पर छापेमारी की थी।
विज्ञापन


करीब 36 घंटे तक चली इस कार्रवाई के दौरान ईडी की टीम कई अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस अपने साथ लेकर गई थी। अब इस मामले में ईडी ने विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है। उन्हें 25 नवंबर को चंडीगढ़ स्थित अपने जोनल कार्यालय में पेश होने के निर्देश दिए हैं। 

बताया जा रहा है कि ईडी कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है। यह जांच सरकारी जमीन के सात भूखंडों को कथित तौर पर धोखाधड़ी के जरिए हासिल करने और मुआवजे की राशि के गलत तरीके से वितरण से जुड़ी हुई है। ईडी ने विधायक से इन जमीनों से संबंधित अतिरिक्त जानकारी और जरूरी दस्तावेज भी मांगे हैं। चार नवंबर को हुई लंबी छापेमारी के बाद अब समन जारी होने से मामले ने एक बार फिर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है। अब सभी की नजरें 25 नवंबर को होने वाली पूछताछ पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें