फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana West By Election: आप की राजनीतिक दिशा तय करेगा नतीजा, इतिहास दोहराया गया तो बढ़ेगी मुश्किल

Thu, 19 Jun 2025 03:32 PM IST
निवेदिता वर्मा विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

लुधियाना पश्चिम विधानसभा में 1.75 लाख मतदाता हैं। मतदान के लिए 194 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। 23 जून को मतगणना के तुरंत बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान। - फोटो : X @BhagwantMann
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। इस उपचुनाव का नतीजा पंजाब में आप की राजनीतिक दिशा तय करेगा। आप प्रत्याशी व राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा की जीत आप कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाएगी। 
विज्ञापन


वहीं, अगर इस सीट से दो बार विधायक रह चुके कांग्रेस के भारत भूषण आशु की जीत होती है, तो यह न केवल उनके राजनीतिक कॅरिअर के लिए एक बूस्टर डोज साबित होगा, बल्कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की नींव को मजबूत करेगा।

यह भी पढ़ें: Air India Flight Cancelled: अमृतसर से एयर इंडिया की तीन उड़ानें रद्द, नहीं आई लंदन से अमृतसर की फ्लाइट

अरोड़ा जीते तो केजरीवाल या सिसोदिया जाएंगे राज्यसभा

आप के संजीव अरोड़ा के चुनाव जीतने से राज्यसभा में पंजाब की एक सीट खाली होगी। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि पंजाब से आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल या पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया संसद में एंट्री कर सकते हैं। जानकारों के अनुसार भाजपा के प्रत्याशी जीवन गुप्ता और अकाली दल के परउपकार सिंह घुम्मण भी मैदान में हैं। भाजपा और शिअद समीकरण बिगाड़ सकती हैं।
विज्ञापन


सत्तापक्ष की तरफ रहता है झुकाव, लेकिन आप को लग चुका है झटका

राजनीतिक माहिरों के अनुसार उपचुनाव हमेशा सत्तापक्ष के हक में होता है, लेकिन 2024 में हुए उपचुनाव में बरनाला से आप को सत्ता में रहते हुए हार का सामना करना पड़ा था। बरनाला उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी कुलदीप सिंह काला ढिल्लों ने आप के प्रत्याशी हरिंदर सिंह धालीवाल को 2,157 वोट से हराया था। सीएम भगवंत मान के गढ़ संगरूर लोकसभा उपचुनाव में भी शिअद अमृतसर के सिमरनजीत सिंह मान विजयी रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें