फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: जिंदल ग्रुप करेगा 1500 करोड़ का निवेश, JSW ग्रुप के चेयरमैन के साथ मंत्री संजीव अरोड़ा की बैठक

Fri, 20 Feb 2026 07:52 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन और बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा ने मुंबई में प्रमुख उद्योगपति एवं जेएसडब्ल्यू ग्रुप के चेयरमैन सज्जन जिंदल के साथ बैठक की। बैठक में पंजाब इन्वेस्ट के सीईओ अमित ढाका भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
जेएसडब्ल्यू के चेयरमैन सज्जन जिंदल के साथ मंत्री संजीव अरोड़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में जिंदल ग्रुप इस्पाल क्षेत्र में 1500 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। शुक्रवार को पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा व जेएसडब्ल्यू ग्रुप के चेयरमैन सज्जन जिंदल के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें यह निर्णय लिया गया। बैठक में इन्वेस्ट पंजाब के सीईओ अमित ढाका भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन


बैठक में चेयरमैन सज्जन जिंदल ने राजपुरा में इस्पात क्षेत्र में 1,500 करोड़ के निवेश की घोषणा की। उन्होंने बताया कि जेएसडब्ल्यू समूह पंजाब में अपने विविध व्यवसायिक क्षेत्रों में अतिरिक्त निवेश की संभावनाओं का अन्वेषण करेगा। प्रस्तावित निवेश से राज्य के विनिर्माण आधार को मजबूती मिलेगी। साथ ही इस्पात मूल्य शृंखला गहरी होगी तथा क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के पर्याप्त अवसर सृजित होंगे।

इस माैके पर मंत्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि राज्य उत्तरी बाजारों से उत्कृष्ट कनेक्टिविटी, सशक्त एमएसएमई तंत्र, कुशल मानव संसाधन तथा इस्पात, ऑटो कंपोनेंट्स, वस्त्र, खेल सामान, खाद्य प्रसंस्करण और लाइट इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में विकसित औद्योगिक क्लस्टरों से युक्त है।
विज्ञापन


पंजाब सरकार की सक्रिय एवं उद्योग-अनुकूल नीतियों की सराहना करते हुए जिंदल ने राज्य में नए निवेश आकर्षित करने हेतु मंत्री संजीव अरोड़ा के निरंतर प्रयासों की प्रशंसा की तथा स्थिर एवं अनुकूल कारोबारी वातावरण सुनिश्चित करने की उनकी प्रतिबद्धता को स्वीकार किया। उन्होंने रक्षा निर्माण, ऑटोमोबाइल क्षेत्र और नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं में संभावनाएँ तलाशने में गहरी रुचि व्यक्त की।

मंत्री संजीव अरोड़ा ने उद्योगों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए प्रस्तावित जेएसडब्ल्यू परियोजनाओं के लिए हर संभव सहयोग, मार्गदर्शन और त्वरित स्वीकृतियों का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब उद्योगों की स्थापना और विस्तार के लिए विश्वसनीय बिजली आपूर्ति, बेहतर लॉजिस्टिक्स अवसंरचना और उत्तरदायी प्रशासनिक ढांचा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें