प्रतियोगिता के दौरान जसकरण सिंह।
- फोटो : संवाद
नौ साल से बॉक्सिंग कर रहे जसकरण सिंह
जसकरण सिंह पिछले 9 साल से बॉक्सिंग खेल रहे हैं और एक वर्ष पहले ही पावर स्लैप में हिस्सा लेना शुरू किया था। इससे पहले वे 13 देशों में विभिन्न बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं और कई बार भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीत हासिल कर चुके हैं। जसकरण सिंह वर्तमान में सरकारी एनिमल डिपार्टमेंट में वेटरनरी इंस्पेक्टर के पद पर जालंधर में कार्यरत हैं। अपनी ड्यूटी के साथ-साथ उन्होंने निरंतर प्रैक्टिस जारी रखी और आज यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। जालंधर में नौकरी करते हुए जसकरण जालंधर के खालसा कॉलेज में बच्चों को बॉक्सिंग की ट्रेनिंग भी देते थे।
गांव पहुंचने पर जसकरण सिंह का हुआ स्वागत।
- फोटो : संवाद
30 खिलाड़ियों ने लिया था हिस्सा
जसकरण ने बताया कि वे बचपन से ही बॉक्सिंग से जुड़े हुए हैं। परिवार के सहयोग से उन्होंने पढ़ाई और खेल दोनों को संतुलित रखते हुए सफलता हासिल की। एक वर्ष पहले ही पावर स्लैप गेम प्रैक्टिस करना शुरू की थी। पावर स्लैप के पहले मुकाबले में ही उन्होंने जीत हासिल की। उन्होंने ने बताया कि इस मुकाबले में अमेरिका के खिलाड़ी को दूसरे राउंड में नॉकआउट कर खिताब अपने नाम किया। इस कंपीटिशन में 30 प्लेयर्स ने पार्टिसिपेट किया था।
फूल मालाओं के साथ जसकरण सिंह का स्वागत करते लोग।
- फोटो : संवाद
पूरे मोगा के लिए गर्व की बात
इस अवसर पर विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर ने कहा कि जसकरण की सफलता पूरे मोगा के लिए गर्व की बात है। उन्होंने घोषणा की कि गांव के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के लिए 59 लाख रुपये की लागत से नया खेल मैदान बनाया जाएगा, ताकि और भी नौजवान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मोगा का नाम रोशन कर सकें।