फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाला में गुंडागर्दी: पंचायत सदस्य के घर घुसे दो दर्जन युवक, की तोड़फोड़; बाइक गेट पर लगने से हुआ विवाद

Sat, 17 May 2025 08:49 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)

सार

गांव फतेहगढ़ छन्ना के मौजूदा पंचायत सदस्य चमकौर सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले कुछ लोगों ने उनके घर के मेन गेट में मोटरसाइकिल से टक्कर मार दी। उन्होंने गांव की पंचायत और पुलिस को सूचित किया। इससे नाराज मोटरसाइकिल सवार लोगों ने अपने 25 से अधिक साथियों के साथ उनके घर पर आकर घर का सारा सामान नष्ट कर दिया
विज्ञापन
माैके पर जमा लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरनाला के गांव फतेहगढ़ छन्ना में गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। करीब 25 लोगों ने गांव के मौजूदा पंचायत सदस्य के घर में तोड़फोड़ की और तीन लोगों को घायल कर दिया।
विज्ञापन


मोटरसाइकिल घर के मुख्य द्वार से टकरा गई थी जिसके कारण विवाद बढ़ गया। घर में हमला करने आए मोटरसाइकिल सवारों की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। हमले में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। धनौला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव फतेहगढ़ छन्ना के मौजूदा पंचायत सदस्य चमकौर सिंह व सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन गुरमीत सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले कुछ लोगों ने उनके घर के मेन गेट में मोटरसाइकिल से टक्कर मार दी। उन्होंने गांव की पंचायत और पुलिस को सूचित किया। इससे नाराज मोटरसाइकिल सवार लोगों ने अपने 25 से अधिक साथियों के साथ उनके घर पर आकर घर का सारा सामान नष्ट कर दिया, वहीं घर में मौजूद एक महिला और दो पुरुषों पर भी हमला कर दिया। धनौला थाने के एसएचओ लखबीर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस प्रशासन ने बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें