फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिच पर ही थम गईं धड़कनें: क्रिकेट खेलते समय नौजवान हरजीत सिंह की दिल का दौरा पड़ने से मौत, पहले लगाया था छक्का

Sun, 29 Jun 2025 12:41 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

पंजाब के फिरोजपुर में नौजवान हरजीत सिंह की दिल का दौरा पड़ने से पिच पर ही मौत हो गई। हरजीत सिंह सुबह क्रिकेट मैच में बल्लेबाजी कर रहे थे। बाद में वह अचानक पिच पर बैठ गए।
विज्ञापन
बल्लेबाजी करते हुए हरजीत सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फिरोजपुर जिले के गुरुहरसहाय विधानसभा क्षेत्र में रविवार सुबह एक दुखद घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। डीएवी स्कूल के मैदान में क्रिकेट खेलते समय 49 रन बनाकर खेल रहे नौजवान हरजीत सिंह की दिल का दौरा पड़ने से पिच पर ही मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हरजीत के अंतिम पल कैद हुए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हरजीत सिंह सुबह क्रिकेट मैच में बल्लेबाजी कर रहे थे। सफेद और काली टी-शर्ट पहने हरजीत ने एक शानदार छक्का लगाया, जिसके बाद दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। लेकिन इसके तुरंत बाद वह अचानक पिच पर बैठ गए। साथी खिलाड़ी और दर्शकों ने सोचा कि शायद वह थकान के कारण बैठे हैं। देखते ही देखते हरजीत सीने में दर्द के कारण पिच पर लेट गए और अचेत हो गए। साथी खिलाड़ियों ने तुरंत उन्हें सीपीआर देने की कोशिश की, लेकिन उनकी सांसें थम चुकी थीं।

विज्ञापन


हरजीत को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण दिल का दौरा बताया जा रहा है। पेशे से बढ़ई हरजीत सिंह अपनी सक्रिय जीवनशैली और क्रिकेट के प्रति जुनून के लिए जाने जाते थे। इस घटना ने स्थानीय समुदाय और क्रिकेट प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ा दी है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में हरजीत सिंह को छक्का मारते और फिर अचानक पिच पर बैठते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद वह सीने में दर्द के कारण लेट जाते हैं, और साथी खिलाड़ी उनकी मदद के लिए दौड़ पड़ते हैं। यह दृश्य दर्शकों के लिए बेहद भावुक और चौंकाने वाला रहा। स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है ताकि मौत के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें